Haridwar Kumbh 2027 Devbhoomi Uttarakhand
Pahaad Connection
Breaking Newsउत्तराखंड

जनता के हितों की अनदेखी कर रहीं भाजपा : कांग्रेस

Advertisement

देहरादून,17 फरवरी। आज प्रदेश कार्यालय देहरादून में Aicc के वॉर रूम ट्रेनिंग हेड द्वारा वॉर रूम के चेयरमैन नवीन जोशी की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। बैठक मे अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के वॉर रूम ट्रेनिंग हेड ललित मेघवंशी ने आगामी लोकसभा चुनावों को लेकर बूथ स्तर तक पार्टी को मजबूत करने की रणनीति और ढांचे पर जानकारी देते हुए प्रशिक्षण दिया गया। उन्होंने कहा कि भाजपा ने कईं मुद्दों पर जनता के हितों की अनदेखी की है हमे उस पर कार्य करना है और जनता के मुद्दों को उठाना है। बैठक में वॉर रूम चेयरमैन नवीन जोशी ने संबोधन करते हुए कहा कि प्रदेश में चुनावों को लेकर बूथ जोड़ों भारत जोड़ों मुहिम पर सक्रियता से कार्य किया जा रहा है और भाजपा सरकार की विफलताओं को हम ध्यान में रखते हुए जमीनी स्तर तक लोगों से जुड़ने का काम कर रहे हैं। साथ ही उन्होंने ट्रेनिंग में वॉर रूम के पदाधिकारियों को भाजपा द्वारा अग्निवीर योजना से हताश युवाओं और सेना में सेवा करने की इच्छा रखने वालों को की समस्याओं को उजागर करते हुए काम करने के निर्देशित दिए। इस अवसर पर बैठक में गोपाल सिंह गड़िया, विनय कुमार, प्रवीन डोभाल ,प्रवीन त्यागी, वीरेंद्र प्रधान, विनीत गुप्ता, आर्यन चौधरी, वीरेंद्र पंवार, रुहान हसनैन, भीम सिंह करासी उपस्थित रहे।

 

Advertisement

 

 

Advertisement

 

 

Advertisement
Advertisement

Related posts

रिलीज से पहले ही फिल्म पठान ​​ने की बंपर कमाई, इतने करोड़ में बिके ओ टी टी-राइट्स

pahaadconnection

19 मार्च को नए झंडाजी का आरोहण होने के साथ ही प्रांरभ हो जाएगा झंडा मेला

pahaadconnection

मुख्यमंत्री ने किया उपराष्ट्रपति का स्वागत

pahaadconnection

Leave a Comment