Pahaad Connection
Breaking News
Breaking Newsअपराधउत्तराखंड

मास्टरमाइंड अब्दुल मलिक के वकीलों ने कोर्ट में दायर की जमानत याचिका

Advertisement

नैनीताल। पुलिस, प्रशासन बनभूलपुरा हिंसा के मास्टरमाइंड अब्दुल मलिक पर शिकंजा कसने की तैयारी कर रहा है। लेकिन अभी तक मलिक को सलाखों के पीछे करने में पुलिस सफल नहीं हो सकी है। इसी बीच अब मास्टरमाइंड अब्दुल मलिक के वकीलों ने कोर्ट में जमानत याचिका दायर की है। इसकी सुनवाई 27 फरवरी को होगी। आठ फरवरी को बनभूलपुरा के मलिक के बगीचा में अतिक्रमण हटाने गई टीम पर उपद्रवियों ने हमला कर दिया था। इसमें सैकड़ों कर्मी घायल हुए थे। इसके अलावा नगर निगम की संपत्ति को भी नुकसान हुआ था। बाद में नगर निगम ने ढाई करोड़ से अधिक की राशि की भरपाई के लिए अब्दुल मलिक को नोटिस भेजा। यह राशि जमा न होने के बाद तहसील के माध्यम से आरसी की वसूली की कार्रवाई की जा रही है।

Advertisement
Advertisement

Related posts

तोली ताल : हिमालय की गोद में बसी एक अनमोल धरोहर

pahaadconnection

ग्रीन टी के अलावा लौंग वाली टी भी होती है फायदेमंद, जाने इसके विशेष लाभ

pahaadconnection

उत्तराखण्ड में राज्य औद्योगिक सुरक्षा बल के गठन के सम्बन्ध में बैठक आयोजित

pahaadconnection

Leave a Comment