Pahaad Connection
Breaking News
Breaking Newsउत्तराखंड

पुलिस अधीक्षक ने सुनी सीनियर सिटीजन की समस्याएं

Advertisement

पिथौरागढ़। पुलिस अधीक्षक पिथौरागढ़ द्वारा सीनियर सिटीजन व भूतपूर्व सैनिकों के साथ गोष्ठी कर उनकी समस्याएं जानते हुए उनका उचित समाधान करने का आश्वासन दिया।

पुलिस अधीक्षक पिथौरागढ़ श्रीमती रेखा यादव द्वारा आज पिथौरागढ़ क्षेत्रान्तर्गत निवासरत सम्भ्रान्त व्यक्तियों, सीनियर सिटिजनों व भूतपूर्व सैनिकों के साथ गोष्ठी का आयोजन किया गया। सर्वप्रथम उपस्थित सभी लोगों द्वारा पुलिस अधीक्षक पिथौरागढ़ श्रीमती रेखा यादव को फूलों का गुलदस्ता भेंट कर स्वागत किया गया तथा शुभकामनाएं दी गयी। इस दौरान पुलिस अधीक्षक पिथौरागढ़ श्रीमती रेखा यादव द्वारा सभी से उनकी समस्याओं के बारे में जानकारी ली गयी तथा उनका निस्तारण करने का आश्वासन दिया गया। सभी लोगों से जनपद में शान्ति एवं कानून व्यवस्था बनाये रखने में पुलिस का सहयोग करने की अपेक्षा की गयी। पुलिस अधीक्षक द्वारा सभी लोगों को अपने आस-पास अवैध शराब, स्मैक, चरस आदि की तस्करी करने वालों की सूचना पुलिस को देने हेतु बताया गया ताकि उनके विरूद्ध सख्त वैधानिक कार्यवाही अमल में लाई जा सके। इसके अतिरिक्त सभी को वर्तमान में हो रहे साइबर अपराधों के बारे में जानकारी देते हुए उनसे बचने के उपायों के सम्बन्ध में जानकारी दी गयी तथा किसी भी प्रकार का साइबर फ्रॉड होने पर 1930 पर तथा साइबर सैल में शिकायत दर्ज कराने हेतु बताया गया। अन्य किसी भी प्रकार की समस्याएं होने पर तत्काल पुलिस कन्ट्रोल रूम 9411112982 या डायल 112 पर सूचना देने हेतु बताया गया।

Advertisement

 

 

Advertisement

 

Advertisement
Advertisement

Related posts

भारतीय तटरक्षक प्रदूषण-नियंत्रण पोत ‘समुद्र प्रहरी’ ने थाई अधिकारियों के साथ ‘पल्यूरशन रिस्पांन्सो टेबल-टॉप’ अभ्यास किया

pahaadconnection

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज देंगे दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे-1 की सौगात

pahaadconnection

आयोजकों को स्वयं करनी होगी पार्किंग की व्यवस्था तथा प्राइवेट सिक्योरिटी के इंतजाम

pahaadconnection

Leave a Comment