Pahaad Connection
Breaking News
Breaking Newsउत्तराखंड

वाहन अनियंत्रित होकर हुआ दुर्घटनाग्रस्त

Advertisement

वाहन अनियंत्रित होकर हुआ दुर्घटनाग्रस्त

बडकोट। बडकोट तहसील क्षेत्र के मोल्डा खांसी मोटर मार्ग पर रात्रि को एक वाहन अनियंत्रित होकर सड़क पर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे में चालक सहित सात लोग घायल हो गए। जिन्हें खांसी गांव के ग्रामीणों व पुलिस की मदद से बडकोट सीएचसी लाया गया। इनमें से एक को ज्यादा चोट लगने से हायर सेंटर देहरादून रेफर किया गया।एसएचओ संतोष कुंवर ने बताया कि घटना करीब रात 11 बजे की है। सीएचसी के प्रभारी डॉ अंगद राणा ने बताया कि खांसी गांव के एक गंभीर घायल को रेफर किया गया है जबकि छह लोगों का उपचार बड़कोट में चल रहा है। दुर्घटना ग्रस्त वाहन में मोल्डा व खांसी के लोग थे।

Advertisement
Advertisement

Related posts

सारथी फाउंडेशन समिति की बैठक संपन्न

pahaadconnection

राष्ट्रीय सरस मेले के पांचवे दिन भी लोगों ने उत्साह के साथ प्रतिभाग किया तथा उत्पाद खरीदे।

pahaadconnection

उत्तराखंड में आपदा प्रबंधन के लिए मुख्यमंत्री धामी का सक्रिय दृष्टिकोण

pahaadconnection

Leave a Comment