Pahaad Connection
उत्तराखंड

आगामी 19 और 20 को होगा कौसानी महोत्सव का आयोजन

Advertisement

बागेश्वर ।

आगामी 19 व 20 नवम्बर को कौसानी महोत्सव आयोजित होगा। कौसानी महोत्सव का शुभारंभ 19 नवम्बर को सायं 04ः00 बजे समाज कल्याण, उद्योग एवं परिवहन मंत्री चन्दन राम दास द्वारा किया जायेगा, जबकि 20 नवम्बर को समापन सूबे के मुख्यमंत्री पुश्कर सिंह धामी करेंगे। महोत्सव की तैयारियों व मुख्यमंत्री के भ्रमण कार्यक्रम के मद्देनजर जिलाधिकारी अनुराधा पाल व पुलिस अधीक्षक हिमांशु वर्मा ने अधिकारियों के साथ महोत्सव परिसर अनाशक्ति आश्रम व हैलीपैड का निरीक्षण कर सभी व्यवस्थायें चाक-चौबंद करने के निर्देश अधिकारियों को मौके पर दिये।

Advertisement


जिलाधिकारी ने हैलीपैड निरीक्षण कर हैलीपैड को जाने वाली सड़क के दोनों ओर सफाई व झाड़ी कटान के निर्देश अधिषासी अभियन्ता लोनिवि को दिये। उन्होंने कौसानी महोत्सव परिसर में निर्माणाधीन स्टालों व मुख्य मंच का निरीक्षण करते हुए सभी में एकरूपता लाने के निर्देष देते हुए त्वरित गति से मंच निर्माण के निर्देश भी दिये। उन्होंने महोत्सव परिसर में मुख्यमंत्री हेतु सेफ हाऊस तैयार करने के निर्देष दिये। उन्होंने अनाशक्ति आश्रम तक आने वाले सड़क मार्ग व पैदल मार्गो के सफाई के साथ ही विद्युत मालायें लगाने के निर्देष भी दिये। उन्होंने मौके पर पुलिस को महोत्सव दौरान सुरक्षा व्यवस्था व पार्किंग व्यवस्था सुनिष्चित करने के निर्देष दिये ताकि आवागमन में किसी भी प्रकार की परेशानियों का सामना करना न पड़े। जिलाधिकारी ने कहा कि षाम को कौसानी में ठंड भी पडती है इसलिए उन्होंने महोत्सव दौरान अलाव जलाने के निर्देष भी अधियाशी अधिकारी नगर पंचायत गरूड़ व अपर मुख्य अधिकारी को दिये। उन्होंने अपर मुख्य अधिकारी को अनाषक्ति आश्रम पार्किंग की दीवार व रैलिंग को तत्काल पेंंिटंग कराने के निर्देश भी दिये।

Advertisement

जिलाधिकारी ने कहा कि 20 नवम्बर कौसानी महोत्सव समापन दिवस पर सूबे के मुख्यमंत्री पुश्कर सिंह धामी आ रहे है वे महोत्सव समापन अवसर पर लगभग 35 करोड़ के 15 विकास कार्यों का लोकार्पण/शिलान्याश करेंगे साथ ही विभिन्न योजना के लाभार्थियों को चैक वितरण भी करेंगे। उन्होंने क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों से भी वार्ता कर महोत्सव को सफल बनाने हेतु सुझाव लिये।


निरीक्षण के दौरान जिलाध्यक्ष भाजपा इन्द्र सिंह फर्स्वाण, कर्नल आर0डी0 षर्मा, अपर जिलाधिकारी चन्द्र सिंह इमलाल, उपजिलाधिकारी राजकुमार पाण्डे, अधि0अभि0 राजकुमार, आरडब्लूडी रमेष चन्द्रा, महाप्रबन्धक उद्योग जीपी दुर्गापाल, जिला प्रर्ति अधिकारी मनोज वर्मन, एफएसओ प्रकाष फुलारा, नगरपालिका सतीष कुमार, जिला पर्यटन अधिकारी कीर्ति चन्द्र आर्य, ब्लाक प्रमुख हेमा बिश्ट, जिला पंचायत सदस्य जर्नादन लोहनी, भाजपा मण्डल अध्यक्ष हरीष रावत, प्रधान बची राम, देवेन्द्र गोस्वामी, होटल एसोषिएषन अध्यक्ष बबलू नेगी, व्यापार मण्डल अध्यक्ष पूजा मेहरा, सुनीता आर्या, जगदीष आर्या, सांसद प्रतिनिधि घनष्याम जोषी, डीके जोषी, बहादुर सिंह कोरंगा, जगदीष भण्डारी, अजय मेहरा सहित अनेक जनप्रतिनिधि मौजूद थे।

Advertisement
Advertisement

Related posts

मुख्यमंत्री ने की केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से भेंट

pahaadconnection

नगर निगम की भूमि पर बडे पैमाने पर हो रहा अवैध कब्जा : नवीन जोशी

pahaadconnection

5 अक्टूबर को मनाया जाएगा दशहरा : डॉक्टर आचार्य सुशांत राज

pahaadconnection

Leave a Comment