Haridwar Kumbh 2027 Devbhoomi Uttarakhand
Pahaad Connection
Breaking News
Breaking Newsउत्तराखंड

हम तो उत्तर प्रदेश की 80 की 80 सीट प्रधानमंत्री मोदी के हवाले करने जा रहे : योगी

Advertisement

रुड़की/हरिद्वार। यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने रुड़की मे चुनावी जनसभा में कहा कि भाजपा का घोषणा पत्र गरीब, युवा, अन्नदाता किसान और नारीशक्ति को समर्पित है। ‘मोदी की गारंटी’ में ही सबके सपनों को पूरा करने की गारंटी निहित है। ‘देवभूमि’ उत्तराखण्ड के हरिद्वार लोक सभा क्षेत्र की जनता जानती है कि भाजपा ही उनकी सच्ची साथी है। ‘देवभूमि’ उत्तराखण्ड सही दिशा में चल रहा है। डबल इंजन की सरकार कई गुना स्पीड के साथ यहां के विकास को आगे बढ़ा रही है। हम तो उत्तर प्रदेश की 80 की 80 सीट प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हवाले करने जा रहे हैं। कांग्रेस के लोगों के लिए ‘परिवार प्रथम’ है और मोदी जी के लिए ‘राष्ट्र प्रथम’ है। केदारनाथ धाम फिर से अपने वैभव को प्राप्त कर चुका है। ‘भारत रत्न’ बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर जी को आजादी के बाद पहली बार सम्मान देने का कार्य किसी ने किया, तो वह मोदी जी की सरकार में हुआ है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार ‘सबका साथ और सबका विकास’ के भाव के साथ बिना भेदभाव के शासन की योजनाओं को लागू कर रही है। आज भारत आजादी के अमृतकाल में नए संकल्पों-नए लक्ष्यों के साथ नित प्रगति के नए सोपान चढ़ रहा है। भाजपा का संकल्प पत्र अमृतकाल के संकल्पों-लक्ष्यों की पूर्ति का रोडमैप है। हम सौभाग्यशाली हैं कि हमें अमृतकाल के सारथी के रूप में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का नेतृत्व और मार्गदर्शन प्राप्त हो रहा है।

 

Advertisement

 

 

Advertisement

 

 

Advertisement

 

 

Advertisement

 

 

Advertisement

 

 

Advertisement

 

Advertisement
Advertisement

Related posts

सिर्फ जुमलेबाजी करती हैं भारतीय जनता पार्टीः नवीन जोशी

pahaadconnection

कठोर विधिक प्राविधान किये जाने का निर्णय

pahaadconnection

आपदा प्रभावित क्षेत्र के लोगों का उचित विस्थापन करे सरकार : करन माहरा

pahaadconnection

Leave a Comment