Haridwar Kumbh 2027 Devbhoomi Uttarakhand
Pahaad Connection
Breaking News
Breaking Newsअपराधउत्तराखंडदेश-विदेश

बदमाशों की पुलिस से मुठभेड़, एक एसआई और बदमाश को लगी गोली

Advertisement

देहरादून। बसंत विहार लूट की घटना के संदिग्धों की धरपकड़ के दौरान दून पुलिस ने सहारनपुर क्षेत्र से संदिग्धों का पीछा करते हुए बिहारीगढ़ पुलिस के साथ संदिग्धों को आशरोड़ी के जंगलों में घेर लिया। बिहारीगढ़ पुलिस व दून पुलिस की जंगलों में कांबिंग जारी थी, पुलिस पार्टी पर चेकिंग के दौरान बदमाशों की तरफ से फायरिंग होने लगी। बदमाशों व पुलिस के बीच हुई मुठभेड़ में एक एसआई और एक बदमाश को गोली लगी। घायलों को तत्काल कोरोनेशन अस्पताल में ले जाया गया। वहीं, एक अन्य बदमाश को गिरफ्तार किया गया है। मुठभेड़ की सूचना मिलते ही एसएसपी देहरादून अजय सिंह और फोर्स मौके पर रवाना हुई।
गौरतलब है कि शनिवार दोपहर करीब साढ़े 12 बजे अनुराग चौक के पास पर्ल हाइट अपार्टमेंट में एक्सपोर्टर विकास त्यागी के घर पर तीन बदमाशों ने लूट की थी। बदमाश वहां से करीब आठ लाख रुपये नकद और 20 तोले सोने के जेवरात लूटकर ले गए थे। पुलिस ने विकास त्यागी की तहरीर पर पुलिस ने उनके पूर्व पार्टनर राजीव अग्रवाल व तीन बदमाशों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। राजीव अग्रवाल से उनका लेनदेन का विवाद चला आ रहा है। बदमाशों ने भी विकास त्यागी से कहा था कि उन्हें अंबाला वालों ने भेजा है और दो करोड़ रुपये का इंतजाम करने को कहा था। बदमाश विकास त्यागी के भाई और बेटे को साथ ले गए थे, हालांकि जाते वक्त तीनों बदमाश मोहंड से आगे कार से उतरकर चले गए और उन्हें वापस भेज दिया। घटना के बाद पुलिस टीम को सहारनपुर की ओर रवाना किया गया था।
देर रात उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड की पुलिस ने मिलकर बिहारीगढ़ में बदमाशों को घेर लिया। कांबिंग के दौरान बदमाशों और पुलिस में मुठभेड़ हो गई। इसमें उत्तराखंड पुलिस के उपनिरीक्षक सुनील नेगी के जांघ में बदमाशों द्वारा फायर की गई गोली लगी। मुठभेड़ के दौरान बदमाश फुरकान पुत्र मुस्तकीम निवासी ग्राम नियामु थाना चारथवल जिला मुजफ्फरनगर उप्र के दाहिने पैर में भी गोली लगी है। दोनों घायलों को उत्तराखंड पुलिस कोरोनेशन अस्पताल लेकर आ गई है। अस्पताल में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून अजय सिंह द्वारा कोरोनेशन अस्पताल पहुंचकर घायल उप निरीक्षक व घायल बदमाश के स्वास्थ्य के बारे में चिकित्सकों द्वारा जानकारी ली। घायल पुलिस कर्मी उप निरीक्षक सुनील नेगी थाना वसंत विहार मे तैनात है।
उधर, पुलिस कांबिंग में दूसरा बदमाश हिरासत में लिया गया। पुलिस टीम बदमाश से पूछताछ कर रही है। पुलिस के अनुसार हिरासत में लिए गए बदमाश का नाम वसीम पुत्र इसराइल निवासी ग्राम नियामु थाना चारथवल जिला मुजफ्फरनगर उप्र है। दोनों बदमाशों के कब्जे से अवैध हथियार एक पिस्टल कंट्री मेड व एक 315 बोर का देसी तमंचा बरामद हुआ है। उक्त दोनों बदमाश बसंत विहार में कल हुई लूट की घटना के मुख्य अभियुक्त हैं।

 

Advertisement
Advertisement

Related posts

जम्मू कश्मीर से धारा 370 हटाने के बाद अब जल्द पीओके भी हमारा होगा : जोशी

pahaadconnection

हयात रेसीडेंसी को 24 घंटे बार संचालन की अनुमति को आबकारी आयुक्त ने किया निरस्त

pahaadconnection

कैबिनेट मंत्री ने किया ‘वीरों का नमन’ कार्यक्रम में प्रतिभाग

pahaadconnection

Leave a Comment