Haridwar Kumbh 2027 Devbhoomi Uttarakhand
Pahaad Connection
Breaking News
Breaking Newsउत्तराखंड

डबल इंजन सरकार के कार्यों से जनता संतुष्ट

Advertisement

कोटद्वार। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता एवं गढ़वाल लोकसभा चुनाव के सह प्रभारी हेमंत द्विवेदी ने कहा कि जनता तीसरी बार मोदी जी को बागडोर सौंपने के लिए तैयार है। भारतीय जनता पार्टी मिशन 400 को पूर्ण करने जा रही है। किंतु जमीनी हकीकत से दूर कांग्रेस पार्टी अभी भी यह सत्य स्वीकार नहीं पा रही है कि जनता उसे नकार चुकी हैं। श्री द्विवेदी ने कहा कि कांग्रेस के पास ना नीति है, ना नेता है और ना नीयत है। कांग्रेस केवल आरोप प्रत्यारोप, निजी हमले और भ्रम के सहारे चुनाव लड़ रही है। कांग्रेस प्रत्याशी अपने दो-दो कार्यकाल की एकमात्र उपलब्धि बताएं। वे रोज एक झूठ बोलते हैं। जो 4 घंटे में बाद पकड़ा जाता है। अब जनता ने उनके भाषणों को गंभीरता से लेना बंद कर दिया है। कांग्रेस का प्रचार सोशल मीडिया तक सिमटकर रह गया है। आकंठ भ्रष्टाचार के कारण सत्ता गंवाने वाली कांग्रेस आज त्यागी, बलिदानी और दूध की धुली होने का झूठा  स्वांग रच रही है। अपने शासनकाल में जनता को विकास से दूर रखने वाली कांग्रेस आज हताश निराश है। गत 10 वर्षों से केंद्र और गत 7 वर्षों से राज्य सरकार के संयुक्त कार्यों ने राज्य की तस्वीर बदली है। प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मोदी जी के विजन और विकास को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाया है। आज प्रचार का अंतिम दिन है। भारतीय जनता पार्टी ने विकास की राजनीति की लंबी लक्ष्मण रेखा खींच दी है और विपक्षी पार्टियों को भी मजबूर किया है कि वह विकास के मुद्दे पर राजनीति करें, किंतु कांग्रेस का विकास को लेकर ना कोई विजन है, ना कोई दर्शन है। वह केवल झूठ और निजी हमले करके सहानुभूति लूटना चाहती है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी आदि ने गढ़वाल लोकसभा में सांसद प्रत्याशी अनिल बलूनी के लिए प्रचार किया और बलूनी की उपयोगिता, क्षमता और योग्यता पर मोहर लगाकर जनता से अपील की कि बलूनी की जीत से गढ़वाल के विकास का कायाकल्प होगा और मोदी जी को केंद्र में तीसरी बार बागडोर प्राप्त होगी।

 

Advertisement

 

Advertisement
Advertisement

Related posts

पुलिसकर्मियों के बढे ग्रेड-पे वाले एएसआई पद सृजन का आदेश जारी

pahaadconnection

अदानी समूह ने अहमदाबाद और गांधीनगर में सरकार से गौचर, पादार सहित 91,206 वर्ग मीटर का अधिग्रहण किया है

pahaadconnection

कांग्रेस ने पुल क्षत्रिग्रस्त होने पर प्रदेश सरकार के खिलाफ किया प्रदर्शन

pahaadconnection

Leave a Comment