Pahaad Connection
Breaking News
Breaking Newsउत्तराखंडदेश-विदेश

102 सीटों पर दर्ज किया गया करीब 68.29% मतदान

Advertisement

देहरादून। लोकसभा चुनाव के पहले चरण का मतदान खत्म हो गया है। इस चरण में 21 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेश की 102 सीटों के लिए वोट डाले गए हैं। पहले चरण में जिन सीटों पर मतदान हुआ है, उनमें तमिलनाडु की सभी 39 सीटें, राजस्थान की 12, उत्तर प्रदेश की आठ, मध्य प्रदेश की छह, उत्तराखंड की सभी पांच, महाराष्ट्र की पांच, असम और बिहार की चार-चार, पश्चिम बंगाल की तीन, मणिपुर, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश की दो-दो, छत्तीसगढ़, मिजोरम और त्रिपुरा की एक-एक सीट शामिल है। 102 सीटों पर करीब 68.29% मतदान दर्ज किया गया है। लोकसभा चुनाव के पहले चरण में 102 सीटों पर कुल 68.29% मतदान दर्ज किया गया है। सबसे ज्यादा लक्षद्वीप सीट पर 83.88% वोटिंग हुई है। वहीं बिहार की नवादा सीट पर सबसे कम 43.79% लोगों ने वोटिंग की है। पहले चरण में उत्तर प्रदेश की आठ सीटों में पर मतदान हुआ। सहारनपुर सीट पर सबसे ज्यादा 65.95% और रामपुर सीट पर सबसे कम 54.77% वोटिंग हुई है। 2019 में इन सीटों में से सहारनपुर में सबसे ज्यादा 70.87% और में सबसे कम रामपुर लोकसभा सीट पर 63.19% वोटिंग हुई थी।

पहले चरण में उत्तराखंड की सभी पांच सीटों पर मतदान हुआ। हरिद्वार सीट पर सबसे ज्यादा 62.36% और अल्मोड़ा सीट पर सबसे कम 46.94% वोटिंग हुई है। 2019 में इन सीटों में से हरिद्वार में सबसे ज्यादा 69.18% और अल्मोड़ा में सबसे कम अल्मोड़ा 52.31% वोटिंग हुई थी। पिछले चुनाव में सभी पांच सीटों पर भाजपा को जीत मिली थी।

Advertisement

पहले चरण में जिन 102 सीटों पर मतदान हुआ, उनमें मध्य प्रदेश की छह सीटें शामिल हैं। शाम पांच बजे तक छिंदवाड़ा सीट पर सबसे ज्यादा 79.18% और सीधी सीट पर सबसे कम 55.19% वोटिंग हुई है। 2019 में इन सीटों में से छिंदवाड़ा में सबसे ज्यादा  82.42% और जबलपुर में सबसे कम 69.46% वोटिंग हुई थी। पिछले चुनाव में इनमें से पांच सीटें भाजपा और एक सीट कांग्रेस के खाते में गई थी।

पहले चरण में जिन 102 सीटों पर मतदान हुआ है, उनमें राजस्थान की 12 सीटें शामिल हैं। गंगानगर सीट पर सबसे ज्यादा 65.64% और करौली-धौलपुर सीट पर सबसे कम 49.29% वोटिंग हुई है। 2019 में इन सीटों में से गंगानगर में सबसे ज्यादा 74.77% और करौली-धौलपुर में सबसे कम 55.18% वोटिंग हुई थी। पिछले चुनाव में इन 12 सीटों में से 11 सीटों पर भाजपा और एक सीट पर राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी जीती थी। 2019 में राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी के हनुमान बेनिवाल भाजपा के समर्थन से मैदान में उतरे और जीते थे। इस बार बेनिवाल को कांग्रेस का समर्थन है।

Advertisement

पहले चरण में जिन 102 सीटों पर वोटिंग हुई, उनमें बिहार की चार सीटें शामिल हैं। औरंगाबाद सीट पर सबसे ज्यादा 51.56% और नबादा सीट पर सबसे कम 43.79% वोटिंग हुई है। 2019 में इन सीटों में से गया में सबसे ज्यादा 56.18% और नबादा में सबसे कम 49.73% वोटिंग हुई थी। पिछले चुनाव में इनमें से दो सीट पर लोजपा और एक-एक सीट पर भाजपा और जदयू ने जीत दर्ज की थी।

इसके अलावा पहले चरण में जिन 102 सीटों पर मतदान हुआ है, उनमें तमिलनाडु की सभी 39 सीटें, महाराष्ट्र की पांच, असम की चार, पश्चिम बंगाल की तीन, मणिपुर, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश की दो-दो, छत्तीसगढ़, मिजोरम और त्रिपुरा की एक-एक सीट शामिल है।

Advertisement

 

 

Advertisement
Advertisement

Related posts

हनुमान के अवतार माने जाते हैं नीम करौली बाबा नैनीताल से लगभग 17 किलोमीटर पर स्थित​है कैंची धाम

pahaadconnection

गणतंत्र दिवस के अवसर पर सराहनीय सेवा के लिए मिलेगा उत्कृष्ट सेवा पदक

pahaadconnection

संस्कृत हमारे परिवेष से जुडी भाषा : मुख्यमंत्री

pahaadconnection

Leave a Comment