Haridwar Kumbh 2027 Devbhoomi Uttarakhand
Pahaad Connection
Breaking News
Breaking Newsउत्तराखंड

सड़क में अवैध पार्किंग : गंतव्य तक पहुंचने में फायर ब्रिगेड को करनी पड़ी मशक्कत

Advertisement

देहरादून। आज कंवली रोड वाल्मीकि बस्ती में आग लगने की सूचना पर फायर ब्रिगेड आयी, लेकिन सड़क में अवैध पार्किंग होने की वजह से उसे अपने गंतव्य तक पहुंचने में बहुत मशक्कत करनी पड़ी बहुत समय भी बर्बाद हुआ। वैसे तो शहर में हर जगह अवैध पार्किंग हो रही है, लेकिन खुडबुडा क्षेत्र में यह समस्या अधिक देखने को मिल रही है। अधिकांश घरों में पार्किंग की व्यवस्था होने के बाद भी लोग अपनी गाड़ियां रोड पर पार्क करते हैं।

Advertisement

जागरुक नागरिक, समाजसेवी रोशन राणा का कहना हैं की शासन का इस पर कोई भी ध्यान नहीं जा रहा हैं ना ही कोई सख्त नियम कानून है। पुलिस अधिकारी भी बस में सड़कों पर ट्रैफिक पुलिस को उतारकर चालान करती दिखती है, वह भी गली मोहल्ले में कभी भी दौरा नहीं करती। अगर इसका समय पर इलाज नहीं हुआ तो भविष्य में कोई बड़ी घटना होने पर रोक लगा नामुमकिन हो जाएगा। कांवली रोड से तिलक रोड पर बाईपास बना दिया गया है लेकिन दोनों तरफ गाड़ियों का अतिक्रमण बड़ी समस्या का कारण बना हुआ है।

 

Advertisement

 

Advertisement
Advertisement

Related posts

पत्रकार के हत्यारे को एसटीएफ ने किया गिरफ्तार

pahaadconnection

हिंदुओं के नरसंहार को लेकर वीर सावरकर संगठन ने किया प्रदर्शन

pahaadconnection

विदेश व कला संस्कृति मंत्री भारत सरकार मीनाक्षी लेखी ने प्रताप किरण फाउंडेशन के कला उत्सव 2022 का पोस्टर लांच किया –

pahaadconnection

Leave a Comment