Haridwar Kumbh 2027 Devbhoomi Uttarakhand
Pahaad Connection
Breaking News
अन्य

विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन

Advertisement

देहरादून, 18 मई। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण देहरादून के आदेश पर एवं सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण देहरादून के निर्देशन में प्राविधिक कार्यकर्ता उमेश्वर सिंह रावत द्वारा स्थानीय  सीएनआई बालक इंटर कॉलेज पलटन बाजार में एक विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में छात्रों को नालसा के ऑनलाइन पोर्टल, कानूनी सेवा प्रणाली एवं उत्तराखंड सालसा के ऑनलाइन पोर्टल कानूनी सहायता एवं सूचना प्रणाली विषय की जानकारी दी गई। उमेश्वर सिंह रावत ने बताया कि उपरोक्त के अलावा कैंप में छात्रों को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण से मिलने वाली निशुल्क कानूनी सहायता तथा नशे  से होने वाले दुष्प्रभाव के बारे में भी जागरूक किया गया। श्री रावत ने बताया कि कैंप में छात्रों को साइबर अपराध एवं ऑनलाइन फ्रॉड के साथ-साथ गुड टच बैड टच आदि विषयों की विस्तृत जानकारी दी गई।

 

Advertisement
Advertisement

Related posts

अगर आप अपने घर में नेगेटिव ऊर्जा को दूर करना चाहते हैं तो इन वास्तु टिप्स को फॉलो करें

pahaadconnection

सर्दियों में अपनी त्वचा की देखभाल के लिए इन टिप्स को जरूर फॉलो करें

pahaadconnection

बिहार: राजद नेता उदय नारायण चौधरी ने कहा, राज्य में शराब कानून से गरीब परेशान

pahaadconnection

Leave a Comment