Haridwar Kumbh 2027 Devbhoomi Uttarakhand
Pahaad Connection
Breaking News
Breaking Newsउत्तराखंड

अग्निकांड : सीएम ने लिया संज्ञान, डीएम को दिए निर्देश

Advertisement

देहरादून। गोविन्दगढ में स्थित बस्ती में 15 झोपडियों आग लगने से हुए नुकसान का मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने संज्ञान लेते हुए जिलाधिकारी को पीडितों की यथासंभव सहायता के निर्देश दिये। यहां गोविंदगढ़ में स्थित बस्ती में 15 झोपड़ियों में आग लगने से नुकसान होने के मामले का मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने संज्ञान लेते हुए जिलाधिकारी देहरादून को पीड़ितों की यथासंभव सहायता के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री के निर्देशों के क्रम में जिलाधिकारी श्रीमती सोनिका ने अवगत कराया है कि आज मौके पर 40 राशन के बैग भेजे जा रहे हैं। साथ ही जो भी अन्य सहायता अपेक्षित होगी जिला प्रशासन के स्तर से की जायेगी। गोविंदगढ़ में एक प्लाट में बनी कई झोपड़ियों में गत दिवस आग लग गयी थी, जिससे पूरा सामान जलकर राख हो गया। इनमें 15 झोपड़ियां पूरी तरह से जल गई थी। इस मामले का मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने तत्काल संज्ञान लिया है। उन्होंने जिलाधिकारी को निर्देश दिए हैं कि इस घटना के पीड़ितों की यथासंभव मदद की जाए। तत्क्रम में जिलाधिकारी की ओर से गोविंदगढ़ में प्रभावित लोगों को 40 पैकेट राशन के भेजे जा रहे हैं। इसके अलावा पीड़ितों की हर संभव मदद जिला प्रशासन के स्तर से की जाएगी।

 

Advertisement

 

Advertisement
Advertisement

Related posts

ग्रामसभा कर्मी पंचायतघर में बहुउद्देशीय शिविर का आयोजन

pahaadconnection

प्रधानमंत्री के पिथौरागढ़ भ्रमण कार्यक्रम से उत्तराखण्ड को कुछ हासिल नहीं हुआ : यशपाल आर्य

pahaadconnection

भारतीय सेना ने द्वितीय विश्व युद्ध के वयोवृद्ध लांस नायक चरण सिंह का 100वां जन्मदिन मनाया

pahaadconnection

Leave a Comment