Haridwar Kumbh 2027 Devbhoomi Uttarakhand
Pahaad Connection
Breaking News
Breaking Newsउत्तराखंड

एआरटीओ कार्यालय के समीप पुलिस की छापेमारी

Advertisement

हरिद्वार। चारधाम जाने वाले टैक्सी चालक संचालकों से ग्रीन कार्ड के नाम पर अवैध वसूली करने वाले छह लोगों को एआरटीओ रूड़की व पुलिस की संयुक्त टीम ने संयुक्त कार्यवाही करते हुए छह लोगों को हिरासत में लिया है। जिनके कब्जे से कम्प्यूटर आदि अन्य सामान भी जब्त किया गया है।

रुड़की एआरटीओ कार्यालय के आसपास चार धाम जाने वाले टैक्सी संचालकों से तय फीस से कई गुना अधिक वसूली की शिकायत मिलने के बाद खुद एआरटीओ रुड़की एल्विन रॉक्सी ने कोतवाली पुलिस के साथ मिलकर एक ज्वाइंट ऑपरेशन चलाया गया। जिसमें सयंुक्त टीम द्वारा एआरटीओ कार्यालय के समीप छापेमारी की गई। छापे के दौरान छह लोगों को पुलिस द्वारा हिरासत में लिया गया है। साथ ही कंप्यूटर और कुछ कागजात भी जप्त किए गए हैं। एआरटीओ रुड़की ने बताया कि ग्रीन कार्ड के नाम पर अवैध वसूली की शिकायत मिल रही थी इसलिए पुलिस के सहयोग से आज छापेमारी की गयी है। वहीं पुलिस द्वारा हिरासत में लिए गए लोगों के विरुद्ध मुकदमा कर कार्यवाही की जा रही है।

Advertisement
Advertisement

Related posts

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने घटना पर दुख जताया

pahaadconnection

गेस्ट टीचरों के 929 पदों पर होगी नियुक्ति

pahaadconnection

भीमगोड़ा कुंड के संरक्षण एवं सौंदर्यीकरण को मिलेगी नई पहचान

pahaadconnection

Leave a Comment