Haridwar Kumbh 2027 Devbhoomi Uttarakhand
Pahaad Connection
Breaking News
Breaking Newsउत्तराखंड

बीरोंखाल में बादल फटने से हुई क्षति का आपदा प्रबंधन टीम ने किया आंकलन

Advertisement

कोटद्वार, पौड़ी। जिलाधिकारी पौड़ी गढ़वाल डा0 आशीष चौहान के आदेश पर बुधवार को तहसील वीरोखाल के ग्राम सभा जिंवई, सुकई, कुडजोली में अतिवृष्टि की सूचना मिलने पर उप जिलाधिकारी श्रीनगर के नेतृत्व में आपदा प्रबंधन की टीम रात्रि 1 बजे ग्राम पंचायत जिवई के पास पहुंची। सड़क क्षतिग्रस्त होने के कारण सुबह मार्ग खुलने पर टीम ग्राम पंचायत सुकई पहुंची। यहां पर सड़क पूर्ण रूप से क्षतिग्रस्त थी। टीम द्वारा ग्राम में क्षति का जायजा लिया गया। गांव के 20 घरों में मलबा भर गया है। कोई जन हानि और पशु  हानि नहीं हुई हैl सुकई में आज क्षतिग्रस्त मार्ग भी सुचारू हो गया है। ग्राम कुणजोली में सड़क मार्ग अवरुद्ध है, जिसे सुचारू करने के लिए कार्य युद्ध स्तर पर किया जा रहा हैl टीम द्वारा ग्राम सुकई के प्रभावित परिवारों को फूड पैकेट वितरित किए गए। गांव की पेयजल वयवस्था जो बाधित हो गई थी, उसे अस्थाई रूप से टेंडरों द्वारा पेयजल व्यवस्था को सुचारू कर दिया गया है।

Advertisement
Advertisement

Related posts

‘अनुशासित आचरण’ लोकसेवकों के आभूषण : राष्ट्रपति

pahaadconnection

स्मार्ट मीटर से खत्म होंगी बिजली उपभोक्ताओं की शिकायतें

pahaadconnection

श्री खाटू श्याम लीला का होगा भव्य आयोजन

pahaadconnection

Leave a Comment