Pahaad Connection
Breaking News
Breaking Newsउत्तराखंड

कैबिनेट मंत्री ने किया निर्माणाधीन सामुदायिक भवन का निरीक्षण

Advertisement

देहरादून, 29 मई। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने बुधवार को मुख्यमंत्री घोषणा के अंतर्गत गढ़ीकैंट में लगभग 12 करोड़ की लागत से निर्माणाधीन सामुदायिक भवन का निरीक्षण किया गया। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने निर्माणाधीन अत्याधुनिक सामुदायिक भवन के निर्माण से संबंधित कार्यदायी संस्था के अधिकारियों को निर्धारित समय में निर्माण कार्य पूर्ण करने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। मंत्री गणेश जोशी ने कहा भारतीय जनता पार्टी की डबल इंजन सरकार जिन योजनाओं का शिलान्यास करती है, उनका लोकार्पण भी करती है। उन्होंने कहा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में प्रदेश में जनसुविधाओं को सुदृढ़ करने हेतु समयबद्ध है। निश्चित तौर पर इस सामुदायिक भवन का निर्माण कार्य पूर्ण होने पर गढ़ी कैंट के लोगों को इसका लाभ मिलेगा। इस अवसर पर विष्णु गुप्ता, मनोज छेत्री, सारिका खत्री, एई शशांक सक्सेना, मुकेश आदि उपस्थित रहे।

 

Advertisement

 

 

Advertisement

 

Advertisement
Advertisement

Related posts

किन्नर समाज द्वारा अवैध वसूली का शोषण नहीं सहेंगे : डॉ जसविंदर सिंह गोगी

pahaadconnection

भगवान शिव का एक मन्दिर जो है पंचकेदार में से एक रुद्रनाथ मन्दिर

pahaadconnection

उत्तराखंड को संवारने का काम कर रही डबल इंजन की सरकार : नरेश बंसल

pahaadconnection

Leave a Comment