देहरादून। आज उत्तराखंड स्कूल वैन एसो. के प्रदेश अध्यक्ष सचिन गुप्ता के नेतृत्व में समस्त स्कूल वैन चालक गाँधी पार्क, देहरादून में एकत्र हुए जहां प्रदेश अध्यक्ष सचिन गुप्ता ने स्कूल वैन चालकों को कहा की स्कूली बच्चो की सुरक्षा हम सभी की पहली प्राथमिकता है। इसलिए सभी स्कूल वैन चालक परिवहन विभाग के नियमो का सख़्ती से पालन करें। सभी वैन चालक अपने गाडी के कागजात अपडेट रखे, गाड़ी मे फर्स्ट ऐड किट, सीजफायर सिलिंडर रखे, वैन में बच्चों की नाम सूची अभिभावकों के नंबर व घर के पते साथ चस्पा होनी चाहिए।
सचिन गुप्ता ने कहा की आज उत्तराखंड का युवा मजबूरी मे बैंको से ऋण लेकर अपने परिवार के भरण पोषण हेतु स्कूल वैन चलाने पर मजबूर है, उसपर भी आये दिन परिवहन विभाग द्वारा चेकिंग के नाम पर स्कूल वैन चालकों का उत्पीड़न किया जाता है। अभिवावको से 12 महीने का शुल्क लेना वैन चालक की मजबूरी है, वैन चालक परिवहन विभाग को 12 महीने का टैक्स, 12 महीने की परमिट फीस, 12 महीने का इंश्योरेंस, 12 महीने की बैंक की किस्तें, अपने बच्चो की स्वम के स्कूलों की फीस 12 महीने की अदा करते है तो ऐसे मे वैन चालक कैसे 11 महीने की स्कूल वैन फीस से गुजारा कर सकता है। सचिन गुप्ता ने परिवहन विभाग यदि स्कूल वैन चालकों को परेशान करेगा तो स्कूल वाहन चालक भी चुप नहीं बैठेगा। चाहे परिवहन विभाग के कार्यालय घेरना हो, धरना प्रदर्शन हो, वैन चालक पीछे हटने वाला नहीं है। इस अवसर पर गगन ढींगरा, विपिन जोशी, पवन पासवान, सुमित कश्यप, अनूप कुमार, जतिन अरोरा, मुकेश, हरीश, शंकर, विवेक, अनिल यादव, धीरेंद्र कुमार, ओंकार, नितिन, पवन मेहंदी रता, अभिषेक, किशन कुमार शामिल थे।
स्कूल वैन चालकों का उत्पीड़न बर्दाश नहीं करेगा संगठन : सचिन गुप्ता
Advertisement
Advertisement
Advertisement
