Pahaad Connection
Breaking News
Breaking Newsउत्तराखंड

नाबालिग से दुष्कर्म करने का आरोपी गिरफ्तार

Advertisement

चमोली। नाबालिग से जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाकर दुष्कर्म करने के आरोपी को थाना थराली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया हैं।

विगत 29 मई को थाना थराली में वादी द्वारा तहरीर दी गयी कि उनकी नाबालिग पुत्री के साथ राजेन्द्र सिंह द्वारा जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाकर दुष्कर्म किया है। वादी की तहरीर के आधार पर थाना थराली में मुकदमा अपराध सख्या 20/24, धारा-376 भा.द.वि. व 3/6 पोक्सो अधिनियम बनाम राजेन्द्र सिंह पंजीकृत किया गया। जिसकी विवेचना महिला उप निरीक्षक सुधा बिष्ट के सुपुर्द की गयी। प्रकरण महिला सम्बन्धी व गंभीर प्रवृत्ति का होने के कारण थाना थराली पुलिस द्वारा अभियुक्त की गिरफ्तारी, तलाश हेतु थाना स्तर पर पुलिस टीम गठित की गयी। गठित पुलिस टीम द्वारा सुरागरसी-पतारसी करते हुए मुखबिर की सूचना पर अभियोग पंजीकृत होने के मात्र 24 घण्टे के भीतर उक्त मुकदमे से संबंधित अभियुक्त को आज गिरफ्तार कर लिया गया। जिसे माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है। अभियुक्त को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में महिला उप निरीक्षक सुधा बिष्ट, अ. उप निरीक्षक विपिन त्यागी व आरक्षी राकेश शामिल थे।

Advertisement

 

 

Advertisement

 

 

Advertisement
Advertisement

Related posts

कांग्रेस का सीबीआई जांच पर प्रलाप दोहरी मानसिकता : भट्ट

pahaadconnection

1985 में आई थी फिल्म प्यार झुकता नहीं

pahaadconnection

पदोन्नत वरिष्ठ अधिकारियों को पिपिंग सेरेमनी के दौरान पदोन्नति बैज पहनाए गए

pahaadconnection

Leave a Comment