Haridwar Kumbh 2027 Devbhoomi Uttarakhand
Pahaad Connection
Breaking News
Breaking Newsउत्तराखंड

गौलापार में खेल विश्वविद्यालय का निर्माण प्रस्तावित

Advertisement

देहरादून  07 जून। खेल एवं युवा कल्याण मंत्री श्रीमती रेखा आर्य ने शुक्रवार को सचिवालय में हल्द्वानी के गौलापार में मुख्यमंत्री की घोषणा के अनुरूप प्रस्तावित उत्तराखंड खेल विश्वविद्यालय को लेकर खेल विभाग एवं वन विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक की। विभागीय मंत्री ने कहा कि गौलापार में स्थापित अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम को उच्चीकृत करते हुए खेल विश्वविद्यालय का निर्माण प्रस्तावित है। जिस हेतु 35 एकड़ अतिरिक्त भूमि की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि यहां पर वन विभाग की भूमि उपलब्ध है लेकिन यह भूमि सीए(कॉम्पेनसट्री एफोरेस्टेशन) के अंतर्गत आती है। विभागीय मंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि सीए लैंड अगर यहां उपलब्ध नहीं होती है तो किसी और स्थान पर तलाशा जाए। उन्होंने इस मामले में उधमसिंह नगर व नैनीताल के जिलाधिकारी से भी रिपोर्ट मंगाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जल्द राज्य में 38 वें राष्ट्रीय खेल भी होने हैं, ऐसे में हमारे प्रयास होने चाहिए कि उससे पहले हम खेल विश्विद्यालय का शिलान्यास करवा लें। इस अवसर पर मुख्य सचिव श्रीमती राधा रतूड़ी, प्रमुख सचिव आर के सुधांशु, विशेष प्रमुख सचिव श्री अमित सिन्हा आदि उपस्थित रहे।

Advertisement
Advertisement

Related posts

उत्तराखंड राज्य मे जल्द होगी कांस्टेबल की भर्ती

pahaadconnection

एसएसपी देहरादून ने किया पहला प्रशासनिक फेरबदल

pahaadconnection

उत्तराखंड में इलेक्ट्रिक बसों की शुरुआत

pahaadconnection

Leave a Comment