Pahaad Connection
Breaking News
Breaking Newsउत्तराखंड

30 जून को मुख्यमंत्री आवास का घेराव करेंगे राज्य निर्माण आंदोलनकारी : धीरेंद्र प्रताप

Advertisement

देहरादून, 28 जून। उत्तराखंड कांग्रेस के वरिष्ठ उपाध्यक्ष और पूर्व कैबिनेट मंत्री धीरेंद्र प्रताप ने ऐलान किया है कि राज्य भर के उत्तराखंड राज्य निर्माण आंदोलनकारी आगामी 30 जून को रविवार को मुख्यमंत्री के आवास का घिराव करेंगे। आज यहां पत्रकारों से बातचीत करते हुए धीरेंद्र प्रताप ने कहा कि यद्यपि राज्य विधानसभा ने सर्व सम्मति से आंदोलनकारी का 10प्रतिशत क्षैतिज आरक्षण की मांग पास कर दी है, परंतु उसके बावजूद भी राज्यपाल इस पर हस्ताक्षर करने में लगातार देरी कर रहे हैं, जो कि राज्य की जनता और राज्य की जनता के सर्वोच्च सदन विधानसभा का अपमान है। धीरेंद्र प्रताप ने कहा यही नहीं दिल्ली समेत तमाम देश के कई हिस्सों में आज भी राज्य आंदोलनकारी चिनहिकरण से वंचित है उनका चीनी कारण जल्द किया जाए ,इसके लिए भी मुख्यमंत्री आवास का घेराव किया जाएगा। उन्होंने भू कानून को लेकर सरकार की बेरुखी को भी जन भावना का अपमान बताया।  उन्होंने कहा कि यदि इसके बावजूद भी राज्यपाल ने राज्य विधानसभा के प्रस्ताव पर हस्ताक्षर न किया तो राज्य आंदोलनकारी दिल्ली कुछ करेंगे और महामहिम राष्ट्रपति से मांग करेंगे कि उत्तराखंड की जन भावना और विधानसभा की भावना का अपमान करने वाले राज्यपाल को उत्तराखंड से जल्द से जल्द विदा किया जाए. उन्होंने इस बीच राज्य भर के आंदोलनकारियो से 30 जून को देहरादून चलो का आह्वान किया है।

 

Advertisement

 

 

Advertisement
Advertisement

Related posts

समाज में नई ऊर्जा और एकजुटता का संचार करेगा 29वां स्थापना दिवस : भगवत प्रसाद मकवाना

pahaadconnection

महिला की गोली मारकर हत्या के प्रकरण में अभियुक्त गिरफ्तार

pahaadconnection

मुख्य सचिव ने की राज्यपाल से मुलाकात

pahaadconnection

Leave a Comment