Haridwar Kumbh 2027 Devbhoomi Uttarakhand
Pahaad Connection
Breaking News
Breaking Newsउत्तराखंडदेश-विदेश

केदारनाथ विधायक शैलारानी रावत का निधन

Advertisement

देहरादून। उत्तराखंड में केदारनाथ विधायक शैलारानी रावत का मंगलवार रात निधन हो गया। उन्होंने देहरादून के मैक्स अस्पताल में अंतिम सांस ली। विधायक के भाई व उत्तराखंड प्रेस क्लब के अध्यक्ष अजय राणा ने इसकी पुष्टि की है। वह 68 साल की थीं। उनका अंतिम संस्कार बुधवार को उनके पैतृक स्थान पर होगा।  विधायक शैलारानी दो दिन से मैक्स अस्पताल में वेंटिलेटर पर थीं। रीढ़ की हड्डी में फ्रैक्चर के बाद हुई सर्जरी के बाद से वह उभर नहीं पाई थी। वर्ष 2017 में विस चुनाव प्रचार के दौरान शैलारानी रावत गिर गई थीं, जिससे उन्हें आंतरिक चोट आई थी। चोट से मांस फटने के कारण उन्हें कैंसर भी हो गया था। करीब तीन वर्ष तक चले इलाज के बाद वह स्वस्थ्य होकर अपने घर लौटी और फिर से राजनीति में सक्रिय हो गईं। कुछ माह पूर्व ओंकारेश्वर मंदिर ऊखीमठ की सीढ़ियों से गिरने के कारण उनकी रीढ़ की हड्डी में फ्रैक्चर आ गया था। परिजनों द्वारा उन्हें हायर सेंटर ले जाया गया, जहां उनकी सर्जरी की गई, पर वह सफल नहीं हो पाईं। दो दिन से वह जिंदगी और मौत की जंग लड़ रही थीं।

शैलारानी ने अपना राजनीतिक सफर कांग्रेस से शुरू किया था और 2012 में वह विधानसभा पहुंची थीं। हरीश रावत की सरकार के दौरान कांग्रेस में हुई बगावत के समय शैलारानी भी पार्टी के नौ वरिष्ठ विधायकों के साथ भाजपा में शामिल हो गईं। भाजपा ने 2017 विधानसभा चुनाव में उन्हें केदारनाथ सीट से टिकट दिया था, लेकिन वह हार गई थीं। 2022 में पार्टी ने उन्हें फिर प्रत्याशी बनाया। तब शैलारानी ने जीत दर्ज की थी। अब उनके निधन के बाद यह सीट खाली हो गई है।

Advertisement

स्व० श्रीमती शैलारानी रावत जी की अंतिम शव यात्रा एवं श्रद्धांजलि कार्यक्रम:-

दि० 10 जुलाई 2024

Advertisement

9:00 पिनाकल रेजीडेंसी राजपुर रोड देहरादून आवास पर श्रद्धांजलि।

10:30 बजे भाजपा प्रदेश कार्यालय बलवीर रोड देहरादून में श्रद्धांजलि।

Advertisement

4:00 बजे शांय : भाजपा जिला कार्यालय रुद्रप्रयाग में श्रद्धांजलि एवं शोक सभा।

6:00 बजे: अगस्त्यमुनि आवास पर श्रद्धांजलि एवं शोक सभा।

Advertisement

दिनांक: 11 जुलाई 2024

सुबह 7 बजे से 8 बजे तक: स्पोर्ट्स स्टेडियम अगस्त्यमुनि में श्रद्धांजलि एवं शोक सभा।

Advertisement

11:00 बजे: स्व. विधायक जी की अंतिम इच्छानुसार त्रिवेणी घाट विद्यापीठ गुप्तकाशी कालीमठ रोड में पार्थिव शरीर का विधिवत अंतिम संस्कार एवं पंच तत्व में विलीन।

Advertisement
Advertisement

Related posts

एनएचएम की वर्ष 2026 तक की कार्ययोजना होगी तैयार : डॉ. धन सिंह रावत

pahaadconnection

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने लिखा मुख्यमंत्री को पत्र

pahaadconnection

उत्तराखंड : समूह ग की 23 परीक्षाओं के लिए अतिरिक्त परीक्षा कैलेंडर जारी

pahaadconnection

Leave a Comment