Haridwar Kumbh 2027 Devbhoomi Uttarakhand
Pahaad Connection
Breaking News
Breaking Newsउत्तराखंड

महिला कल्याण विभाग ने किया प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित

Advertisement

देहरादून, 02 अगस्त। जिलाधिकारी श्रीमती सोनिका के निर्देशों के अनुपालन में आज महिला कल्याण विभाग उत्तराखण्ड के तत्वाधान एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया। जिसका अपर जिलाधिकारी जयभारत सिंह ने दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया। जिला प्रोबेशन अधिकारी देहरादून ने किशोर न्याय व दिव्यांग बच्चों के साथ कार्मिकों के व्यवहार के संबंध में प्रशिक्षण कार्यक्रम में सभी बालगृहों के अधीक्षक, केयर टेकर, गृह माता तथा समस्त जिला बाल संरक्षण इकाई के कार्मिकों द्वारा प्रतिभाग किया गया। प्रशिक्षण कार्यक्रम में स्पीकर डॉ. पवन शर्मा, प्रज्ञा भारद्वाज, पुष्पापासवान व स्वास्थ्य विभाग से डॉ. राजीव कुमार दीक्षित द्वारा बालगृहों में निवासरत सामान्य व दिव्यांग बच्चों के साथ किस प्रकार का व्यवहार किया जाना है के सम्बन्ध में प्रशिक्षण दिया गया तथा बच्चों को डेंगू से बचाव व स्वच्छता के सम्बन्ध में जानकारी प्रदान की गयी। एक द्विवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम में श्रीमती मीना बिष्ट, जिला प्रोबेशन अधिकारी, देहरादून तथा उप मुख्य परिवीक्षा अधिकारी श्रीमती अंजना गुप्ता व राजीव नयन एंव बाल कल्याण समिति के सदस्य भी उपस्थित थे।

Advertisement
Advertisement

Related posts

आपदा प्रबंधन सामूहिक जिम्मेदारी, सभी विभाग समन्वित रूप से करें कार्य -मुख्यमंत्री

pahaadconnection

सर्राफा व्यापारी के यहाँ हुयी चोरी का खुलासा, 230 ग्राम सोना बरामद

pahaadconnection

कुम्भ मेला भारतीय सभ्यता की अनंत यात्रा का एक महत्वपूर्ण अध्याय : स्वामी चिदानन्द सरस्वती

pahaadconnection

Leave a Comment