Haridwar Kumbh 2027 Devbhoomi Uttarakhand
Pahaad Connection
Breaking News
Breaking Newsउत्तराखंड

खाटू श्याम मंदिर में दुकानदारों ने श्रद्धालुओं पर बरसाईं लाठियां

Advertisement

सीकर/देहरादून। राजस्थान के सीकर जिले के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल खाटू श्याम जी में श्याम कुंड के पास श्रद्धालुओं के साथ दुकानदारों ने लाठी डंडों से जमकर मारपीट की। खाटू श्याम मंदिर से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई, यहां बारिश से बचने दुकान में घुसे श्रद्धालुओं को दुकानदारों ने लाठी, डंडों से पीटा। मध्यप्रदेश से कुछ श्रद्धालु बाबा श्याम के दर्शन करने आए थे, उन्होंने बारिश से बचने के लिए एक दुकान में शरण लेनी चाही लेकिन दुकानदार ने मना कर दिया। इसके बाद दुकानदारों ने श्रद्धालुओं के साथ जमकर मारपीट की, जिसके कारण महिलाएं और बच्चे तक घायल हो गये।
राजस्थान के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल खाटू श्याम मंदिर में शुक्रवार 11 जुलाई को एक शर्मनाक घटना सामने आई, जिसने आस्था की धरती को हिलाकर रख दिया। भारी बारिश के दौरान मध्य प्रदेश से आए श्रद्धालु जब शरण की आस में एक दुकान में घुसे, तो बात इतनी बढ़ गई कि मंदिर के आस पास लाठियां चलने लगीं। श्रद्धालुओं और दुकानदारों के बीच जमकर मारपीट हुई, जिसमें महिलाएं और बच्चे भी घायल हो गए।
श्रद्धालुओं का आरोप है कि दुकानदारों ने लाठियों से जमकर पीटा और तो और महिलाओं, बच्चों तक को नहीं बख्शा, उन पर लाठिया चलाने में कोई परहेज नहीं किया। महिलाओं ने चोट के निशान भी दिखाए। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसे देख हर कोई आक्रोशित है। पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए चार दुकानदारों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि अन्य की तलाश जारी है।
शुक्रवार सुबह करीब 10 बजे खाटू श्याम जी में तेज बारिश शुरू हो गई। इसी दौरान उज्जैन मध्य प्रदेश से दर्शन करने आए श्रद्धालु श्याम कुंड के पास स्थित दुकान नंबर दो में बारिश से बचने के लिए रुक गए। श्रद्धालुओं के अनुसार, उन्होंने दुकानदार से थोड़ी देर अंदर रुकने की इजाजत मांगी, लेकिन दुकानदार भड़क गया और कहासुनी के बाद धक्का-मुक्की शुरू कर दी। बात बढ़ते-बढ़ते इतनी गंभीर हो गई कि दुकानदार और उसके कर्मचारियों ने श्रद्धालुओं पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया।

Advertisement
Advertisement

Related posts

BJP प्रदेश कार्यसमिति की दो दिवसीय बैठक में जोशीमठ भूधंसाव सहित कई मुद्दों पर हुई चर्चा

pahaadconnection

भाजपा महानगर अध्यक्ष ने कराया निर्धन परिवार की बेटी का विवाह

pahaadconnection

उत्तराखंड में बादल फटा कल श्रीनगर के दो गांवों में फटे बादल, पानी से खेत तबाह

pahaadconnection

Leave a Comment