Pahaad Connection
Breaking News
Breaking Newsउत्तराखंड

हर घर तिरंगा अभियान के तहत निकाली तिरंगा यात्रा

Advertisement

देहरादून। स्वतंत्रता दिवस के शुभ अवसर पर आरम्भ किए गए हर घर तिरंगा अभियान के तहत आज स्थानीय जनप्रतिनिधियों,  नागरिकों ने अंबेडकर नगर मंडल धामा वाला वार्ड 26 में पूर्व भाजपा पार्षद प्रत्याशी रहे हाजी रईस अंसारी के नेतृत्व  में तिरंगा यात्रा कार्यक्रम आयोजित किया। हर घर तिरंगा अभियान के तहत आज क्षेत्र में तिरंगा यात्रा निकाली और घर-घर तिरंगा फहराया। इस अवसर पर रईस अंसारी ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता घर-घर जाकर क्षेत्र में झंडे लगा रहे हैं। उन्होंने कहा कि यह अभियान देशभर के हर जिले और हर घर तक चलाया गया है। स्वतंत्रता दिवस का उत्सव देश के जन-जन अपने घर और प्रतिष्ठान में राष्ट्रध्वज तिरंगा लहराकर मनाएंगे। प्रदेशवासियों से अपने-अपने घरों में तिरंगा लगाने की अपील की। तिरंगा भारत को एक सूत्र में बांधने का काम करता है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आव्हान पर विगत तीन वर्षाे से यह राष्ट्रव्यापी अभियान बड़े जोर शोर से चल रहा है, तिरंगे का सम्मान हर भारतवासी करता है। उन्होंने कहा कि तिरंगा हमारा आन बान और सम्मान का प्रतीक है। उन्होंने शहरवासियों से हर घर तिरंगा अभियान में अपनी सहभागिता निभाने का आह्वान किया तथा अपने घरों में तिरंगा फहराने की अपील की। हर घर तिरंगा अभियान देशभक्ति और एकता का प्रतीक है। जिन शहीदों ने हमें आजादी दिलवाई उनको नमन करने और उनका आशीर्वाद लेने के लिए इस तिरंगा यात्रा की शुरुआत की गई है। राष्ट्रध्वज हमारी आन बान शान, साहस और राष्ट्र के प्रति प्रतिबद्धता का प्रतीक है। कार्यक्रम में सिमरनजीत सिंह, राहुल, जतिन खुराना, शरद, मोहम्मद आजम, सुमित सहगल, अमजद, तौसीफ, एहसान कुरैशी, सचिन, दिनेश अरोड़ा सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी एवं भाजपा कार्यकर्ता गण मौजूद रहे।

 

Advertisement

 

 

Advertisement
Advertisement

Related posts

कैनन ने भारत में 16 उन्नत प्रिंटर लॉन्च किए,जो उपयोगकर्ताओं को बेहतर प्रिंट गुणवत्ता प्रदान करेंगे

pahaadconnection

राष्ट्रीय खेल की कवरेज के दौरान पत्रकार का निधन

pahaadconnection

पटेल नगर पुलिस ने किया स्पा सेंटरो में औचक निरीक्षण

pahaadconnection

Leave a Comment