Haridwar Kumbh 2027 Devbhoomi Uttarakhand
Pahaad Connection
Breaking News
Breaking Newsउत्तराखंड

उत्तराखण्ड समान नागरिक संहिता की नियमावली बनाने के संबंध में समीक्षा बैठक

Advertisement

देहरादून। मुख्य सचिव श्रीमती राधा रतूड़ी तथा उत्तराखण्ड समान नागरिक संहिता की समिति के सदस्य शत्रुघ्न सिंह की अध्यक्षता में बीजापुर अतिथिगृह में उत्तराखण्ड समान नागरिक संहिता की नियमावली बनाने के संबंध में समीक्षा बैठक सम्पन्न हुई। आज की बैठक में गृह, पुलिस, स्वास्थ्य, आबकारी, अल्पसंख्यक, संस्कृति, खाद्य व नागरिक आपूर्ति, ऊर्जा, नियोजन, वित्त विभाग के सहयोग व समन्वय से उत्तराखण्ड यूसीसी की नियमावली बनाने से सम्बन्धित विभिन्न पहलुओं पर विस्तृत चर्चा की गई। मुख्य सचिव श्रीमती राधा रतू़ड़ी व उत्तराखण्ड यूसीसी सदस्य श्री शत्रुघ्न सिंह ने यूसीसी के क्रियान्वयन के लिए बनने वाली नियमावली को अन्तिम रूप देने में सभी विभागों को सहयोग  व समन्वय के निर्देश दिए हैं। यूसीसी सदस्य श्री मनु गौऱ, श्रीमती सुरेखा डंगवाल, पुलिस महानिदेशक श्री अभिनव कुमार, विशेष प्रमुख सचिव श्री अमित सिन्हा, प्रमुख सचिव श्री रमेश कुमार सुधांशु सहित गृह, पुलिस, स्वास्थ्य, आबकारी, अल्पसंख्यक, संस्कृति, खाद्य व नागरिक आपूर्ति, ऊर्जा, नियोजन, वित्त विभाग के अधिकारी मौजूद रहे।

 

Advertisement

 

Advertisement
Advertisement

Related posts

प्रौद्योगिकी एवं नवाचार नीति-2026 जारी

pahaadconnection

सर्वे चौक से सहस्त्रधारा क्रॉसिंग तक रोड़ चौड़ीकरण के कार्य का शिलान्यास

pahaadconnection

मुख्यमंत्री ने किया राष्ट्रपिता महात्मा गांधी का स्मरण

pahaadconnection

Leave a Comment