Haridwar Kumbh 2027 Devbhoomi Uttarakhand
Pahaad Connection
Breaking News
Breaking Newsउत्तराखंड

राज्य में सेब उत्पादन को एक नई दिशा मिलेगी : राज्यपाल

Advertisement

देहरादून/हिमाचल प्रदेश 20 सितम्बर। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने शिमला में हिमाचल प्रदेश के अधिकारियों से औद्यानिकी (बागवानी) और आपदा प्रबंधन के विभिन्न प्रयासों की जानकारी ली। इस दौरान अधिकारियों ने आपदा से निपटने के लिए प्रभावी रणनीतियों, किसानों की आय में वृद्धि हेतु सेब और अन्य फलों की खेती को प्रोत्साहित करने और जैविक एवं प्राकृतिक कृषि में हो रहे नवाचारों पर प्रस्तुतीकरण दिया। राज्यपाल ने कहा कि हिमाचल प्रदेश का सेब उत्पादन पूरे देश में एक सफल मॉडल के रूप में स्थापित हुआ है। उत्तराखण्ड और हिमाचल प्रदेश की समान भौगोलिक परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए, इस मॉडल को उत्तराखण्ड में भी अपनाने की संभावनाओं पर विचार किया गया। उन्होंने कहा कि सेब उत्पादन के इस सफल मॉडल से उत्तराखण्ड के किसानों की आय में वृद्धि हो सकती है और राज्य में सेब उत्पादन को एक नई दिशा मिल सकती है। राज्यपाल द्वारा आपदा प्रबंधन के क्षेत्र में दोनों प्रदेशों के बीच आपसी सहयोग और समन्वय बढ़ाने पर जोर दिया गया।

 

Advertisement

 

 

Advertisement
Advertisement

Related posts

कलेक्ट्रेट परिसर में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

pahaadconnection

मुख्यमंत्री के निजी आवास में लगाया गया स्मार्ट मीटर

pahaadconnection

देश में पहली बार सफल निवेश का विवरण प्रस्तुत करने का उदाहरण

pahaadconnection

Leave a Comment