Pahaad Connection
Breaking Newsउत्तराखंड

9 अक्टूबर को होने वाले बांग्लादेश और भारत के मैच का संतो ने किया विरोध

Advertisement

हरिद्वार। दिल्ली में 9 अक्टूबर को होने वाले भारत और बांग्लादेश क्रिकेट मैच के खिलाफ संतों ने खोल मौर्चा। हरिद्वार में जूना अखाड़े के महामण्डलेश्वर यति नर्सिंहानन्द गिरी ने हरिद्वार की कुल देवी मानी जाने वाली माया देवी मंदिर में मैच के विरोध में संतों के साथ सांकेतिक धरना देकर इसकी शुरुआत की।

मंदिर परिसर से महामण्डलेश्वर यति नरसिंघानंद गिरी,जूना अखाड़ा ने बांग्लादेश में हिंदुओं की स्थिति को लेकर अपना रोष व्यक्त करते हुए कहा कि एक तरफ बांग्लादेश में हिंदूओं को दुर्गा पूजा नही करने दी जा रही है।

Advertisement

और दूसरी तरफ भारतीय क्रिकेट बोर्ड बांग्लादेशी खिलाड़ियों को भारत में बुलाया जा रहा है और उस देश के साथ मैच खेल रहे है। महामण्डलेश्वर यति नरसिंघानंद गिरी ने कहा कि हम इसके विरोध स्वरूप गृह मंत्री को पत्र लिखकर इसे रोकने की मांग की है।

उन्होंने कहा कि यदि ऐसा नही होता है  तो वे विरोध में हरिद्वार या डासना पीठ में अग्नि समाधि लेंगे। महामण्डलेश्वर नर्सिंहानंद गिरी के इस विरोध को हरिद्वार में भी समर्थन मिलना शुरू हो गया है। परशुराम अखाड़े के अध्यक्ष ने यति नर्सिंहानंद गिरी की इस मांग को जायज बताकर इसका समर्थन किया है।

Advertisement

 

 

Advertisement

 

 

Advertisement

 

Advertisement
Advertisement

Related posts

  हमें अपनी जड़ों की ओर लौटना होगा : मुख्यमंत्री

pahaadconnection

दिल्ली से लेह बस सेवा शुरू 2025 अब हर मोड पर मिलेगा रोमांच

pahaadconnection

विमान दुर्घटना में नेपाल की मशहूर गायिका नीरा छन्त्याल का निधन

pahaadconnection

Leave a Comment