Haridwar Kumbh 2027 Devbhoomi Uttarakhand
Pahaad Connection
Breaking News
Breaking Newsउत्तराखंड

राजभवन में लेखक बीपीएस वालिया ने की राज्यपाल से मुलाकात

Advertisement

देहरादून 01 मार्च। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) से शनिवार को राजभवन में लेखक श्री बीपीएस वालिया ने भेंट की। इस अवसर पर उन्होंने राज्यपाल को अपनी आगामी पुस्तक ‘‘उत्तराखण्ड के ऐतिहासिक गुरुद्वारे’’ की प्रगति की जानकारी दी। श्री वालिया द्वारा इस पुस्तक में उत्तराखण्ड में स्थित गुरुद्वारों के ऐतिहासिक, सांस्कृतिक और आध्यात्मिक महत्व को दर्शाने के साथ ही दुर्लभ फोटोग्राफ्स का समावेश किया जाएगा। राज्यपाल ने इस महत्वपूर्ण कार्य के लिए श्री वालिया को अपनी शुभकामनाएं दीं और कहा कि यह पुस्तक एक दिव्य एवं प्रेरणादायक संग्रह होगी, जो उत्तराखण्ड के गुरुद्वारों की समृद्ध विरासत को उजागर करेगी। उन्होंने कहा कि यह पुस्तक उत्तराखण्ड के गुरुद्वारों की महत्ता और गुरुओं की शिक्षाओं को प्रचारित करने में सहायक बनेगी।

Advertisement
Advertisement

Related posts

घर पर ही उगाएं टमाटर। जाने टमाटर को कैसे उगाएं।

pahaadconnection

सनी देओल से मिले उत्तराखंड फिल्म विकास परिषद के सीईओ

pahaadconnection

गुलदार ने की खेत में काम कर रहे व्यक्ति पर हमले की कोशिश

pahaadconnection

Leave a Comment