Haridwar Kumbh 2027 Devbhoomi Uttarakhand
Pahaad Connection
Breaking News
Breaking Newsउत्तराखंड

महानिदेशक सूचना ने राष्ट्रपिता एवं पूर्व प्रधानमंत्री के चित्र पर किए श्रद्धा सुमन अर्पित

Advertisement

देहरादून। महानिदेशक सूचना बंशीधर तिवारी ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर रिंग रोड स्थित सूचना निदेशालय में उनके चित्रों पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। महानिदेशक बंशीधर तिवारी ने कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ने अहिंसा का जो मार्ग दिखाया, हमें अपने जीवन में उनके सिद्धांतों का पालन करते हुए समाज में शांति, समृद्धि और सामंजस्य स्थापित करने की दिशा में कार्य करना चाहिए। गांधी जी के सत्य और अहिंसा के आदर्श हम सभी को एकजुट होकर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करते हैं। उन्होंने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी के मूल्यों और सिद्धान्तों पर आधारित जीवनश्ौली के आदर्शों का अनुसरण करते हुए हमें जीवन में आगे बढ़ना चाहिए। इस अवसर पर अपर निदेशक आशीष कुमार त्रिपाठी और उपनिदेशक मनोज कुमार श्रीवास्तव सहित सूचना निदेशालय के अन्य अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।

 

Advertisement

 

 

Advertisement

 

 

Advertisement

 

 

Advertisement
Advertisement

Related posts

हिंदी दिवस के अवसर पर कैबिनेट मंत्री ने किया पुस्तकालय का उद्घाटन

pahaadconnection

मुख्यमंत्री ने किया वन क्लिक के माध्यम से अप्रैल माह की पेंशन का भुगतान

pahaadconnection

बड़ा झटका : भाजपा छोड़ कांग्रेस में शामिल हुए भट्ट

pahaadconnection

Leave a Comment