Pahaad Connection
Breaking Newsउत्तराखंड

महिला सुरक्षा की दिशा में दून पुलिस ने बढ़ाया एक और कदम

Advertisement

देहरादून। पलटन बाजार में महिलाओं से छेेडछाड व अभद्रता की घटनाओं को ध्यान में रखते हुए जिलाधिकारी सविन बंसल ने बाजार में पिंक बूथ का विधिवत शुभारंभ किया।

उल्लेखनीय है कि कुछ दिन पूर्व पलटन बाजार में काम खरीदारी करने आयी युवती के साथ एक सेल्समैन ने अभद्रता कर दी जिससे वहां पर माहौल खराब हो गया था। जिसके बाद हिन्दूवादी संगठन के पदाधिकारियों ने युवक की पीटाई कर उसको पुलिस के हवाले कर दिया था। पुलिस द्वारा हिन्दूवादी संगठन के पदाधिकारी को हिरासत में लेने क ेविरोध में लोगाें ने घंटाघर चौक पर जाम लगा दिया था। जिसके बाद पुलिस ने पलटन बाजार में सत्यापन अभियान चलाया था तथा जिलाधिकारी सविन बंसल ने महिला सुरक्षा के दृष्टिगत पिंक बूथ स्थापित करने के दिए थे निर्देश। जिसके लिए डीएम ने पुलिस को अनटाइड फंड से लगभग 1.36 लाख की धनराशि जारी कर दी थी। जिसके चलते आज पलटन बाजार में विधिवत पिंक बूथ की स्थापित कर दिया गया है। डीएम ने पल्टन बाजार में सीसीटीवी लगाने हेतु पुलिस से प्रस्ताव मांगा है, जल्द सीसीटीवी कैमरा लगाये जायेंगे।

Advertisement

पूर्व में पलटन बाजार के निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी देहरादून तथा एसएसपी देहरादून द्वारा महिलाओं की सुरक्षा के लिए पिंक बूथ स्थापित किए जाने के दिये थे निर्देश। पलटन बाजार में महिलाओं की सुरक्षा के दृष्टिगत पिंक पुलिस बूथ में प्रातः 10:00 से रात्रि 10:00 बजे तक तैनात रहेंगी महिला पुलिसकर्मी। पलटन बाजार में आने वाली महिलाओं और युवतियों की सुरक्षा के दृष्टिगत पलटन बाजार में CNI चौक पर पिंक पुलिस बूथ स्थापित किया गया है, जिसका आज नगर मजिस्ट्रेट देहरादून तथा पुलिस अधीक्षक नगर देहरादून द्वारा विधिवत उद्धघाटन किया गया।  महिलाओं की सुरक्षा तथा उन्हें त्वरित सहायता प्रदान करने के दृष्टिगत पिक पुलिस बूथ में महिला पुलिस कर्मियों की नियुक्ति की गई है, जो प्रातः 10:00 बजे से रात्रि 10:00 बजे तक डयूटी पर नियुक्त रहेंगी। पूर्व में पलटन बाजार के निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी देहरादून तथा एसएसपी देहरादून द्वारा बाजार में आने वाली महिलाओं की सुरक्षा तथा किसी आकस्मिक स्थिति में उन्हें तत्काल सहायता उपलब्ध कराने के लिए पिंक पुलिस बूथ स्थापित किए जाने के निर्देश दिए गए थे।

 

Advertisement

 

Advertisement
Advertisement

Related posts

15 अक्टूबर को होगी कलश स्थापना : डॉक्टर आचार्य सुशांत राज

pahaadconnection

पूर्व सीएम की किसान यात्रा राजनैतिक जमीन बचाने की असफल कोशिश : महेंद्र भट्ट

pahaadconnection

लैंसडाउन पहुंचे सैनिक कल्याण मंत्री, अपनी कर्मभूमि को किया नमन

pahaadconnection

Leave a Comment