Haridwar Kumbh 2027 Devbhoomi Uttarakhand
Pahaad Connection
Breaking News
Breaking Newsउत्तराखंड

डीएम की विभिन्न कार्यालयों में छापेमारी से मचा हड़कंप

Advertisement

हरिद्वार। जिलाधिकारी कर्मेंद्र सिंह ने रोशनाबाद स्थित विभिन्न कार्यालयों का औचक निरीक्षण करते हुए प्रातः 10.30 बजे अधिशासी अभियंता ग्रामीण निर्माण विभाग का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अधिशासी अभियंता, कनि. अभियन्ता सहित 4 कार्मिक अनुपस्थित मिले, जबकि पूर्वान्ह 10.25 बजे अधीक्षण अभियंता विघुत वितरण मण्डल कार्यालय निरीक्षण के दौरान अधीक्षण अभियंता सहित 4 कार्मिक अनुपस्थित पाये गये तथा अधिशासी अभियन्ता विघुत वितरण खण्ड कार्यालय रोशनाबाद में 10.15 बजे की गई छापेमारी के दौरान अधिशासी अभियंता सहित 11 कार्मिक अनुपस्थित मिले।

जिलाधिकारी ने छापेमारी के दौरान अनुपस्थित पाये गये सभी अधिकारियों तथा कर्मचारियों का वेतन रोकने तथा स्पष्टीकरण लेने के निर्देश दिये। इस दौरान जिलाधिकारी ने जनपद में तैनात सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों के लिए आदेश दिये कि कोई भी अधिकारी एवं कर्मचारी अवकाश स्वीकृत कराये बिना कार्यालय से अनुपस्थित नहीं रहेगा। जनता के कार्यालय पहुॅचने से पहले अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्धारित समय पर कार्यालय पहुॅचना होगा। जिलाधिकारी ने बताया कि समस्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों की कार्यालय में उपस्थिति सुनिश्चित किये जाने हेतु भविष्य में भी समय—समय पर औचक निरीक्षण किया जायेगा तथा अनुपस्थित पाये जाने वाले अधिकारियों एवं कर्मचारियों के विरुद्ध नियमानुसार कार्यवाही सुनिश्चित की जायेगी।

Advertisement

 

Advertisement
Advertisement

Related posts

अगर आप भी सर्दियों में ज्यादा अंडे खाते हैं तो इसके नुकसान के बारे में भी जाने

pahaadconnection

प्रधानमंत्री ने बंगलौर मेट्रो की व्हाइटफील्ड (काडुगोडी) से कृष्णाराजपुरा मेट्रो लाइन का उद्घाटन किया

pahaadconnection

पंजाब नैशनल बैंक को किया ग्रीन रिबन चैंपियंस अवार्ड से सम्मानित

pahaadconnection

Leave a Comment