Haridwar Kumbh 2027 Devbhoomi Uttarakhand
Pahaad Connection
Breaking News
Breaking Newsउत्तराखंड

राज्यपाल ने दी प्रदेशवासियों को दशहरा पर्व की बधाई

Advertisement

देहरादून 11 अक्टूबर।  राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने प्रदेशवासियों को दशहरा पर्व की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। पूर्व संध्या में जारी अपने संदेश में राज्यपाल ने कहा कि विजयदशमी का पर्व बुराई पर अच्छाई की विजय का प्रतीक है और यह हमें अपने अंदर की नकारात्मकताओं को छोड़कर सकारात्मकता और सद्गुणों को अपनाने की प्रेरणा देता है। राज्यपाल ने सभी नागरिकों से अपील की कि वे मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम के आदर्शों को अपने जीवन में आत्मसात करें और समाज में आपसी भाईचारे, शांति, और सौहार्द का वातावरण बनाए रखें। उन्होंने कहा कि यह त्योहार हमें एकजुटता, सहयोग, और सह-अस्तित्व के महत्व को समझने का अवसर प्रदान करता है। उन्होंने प्रदेशवासियों से अपील की है की वे दशहरा के इस पावन अवसर को मिलजुल कर सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाएं और सामाजिक समरसता को सुदृढ़ करें।

Advertisement
Advertisement

Related posts

अनुशासन की सीख देने मैदान में उतरे दून पुलिस कप्तान

pahaadconnection

पहली बार गठबंधन की सरकार चलाएंगे नरेंद्र मोदी

pahaadconnection

बिना सुरक्षा उपकरण सीवर सैप्टिक टैंक सफाई कराने वालों के विरुद्ध होगी सख्त कार्रवाई : भगवत प्रसाद मकवाना

pahaadconnection

Leave a Comment