Haridwar Kumbh 2027 Devbhoomi Uttarakhand
Pahaad Connection
Breaking News
Breaking Newsउत्तराखंडज्योतिष

दिवाली की तिथि को लेकर संशय ख़त्म, 31 अक्टूबर को मनाई जाएगी दीपावली

Advertisement

देहरादून। इस साल दिवाली की तिथि को लेकर काफी  संशय है। अमावस्या तिथि दो दिन पड़ने की वजह से लोग में  असमंजस की स्थिति उत्पन्न हो गई है। द्रिक पंचांग के अनुसार, 31 अक्टूबर की दोपहर 03 बजकर 52 मिनट से अमावस्या तिथि शुरु हो रही है और 1 नवंबर को शाम 06 बजकर 16 मिनट तक रहेगी। धार्मिक मान्यता के अनुसार, दिवाली कार्तिक मास की अमावस्या तिथि को मनाई जाती है। वहीं, उदया तिथि के अनुसार 1 नवंबर को अमावस्या तिथि मान्य होगी लेकिन इस दौरान प्रदोष काल का समय पूर्ण रुप से नहीं मिल पा रहा है।

दिवाली 31 अक्टूबर या 1 नवंबर को?

Advertisement

दिवाली की डेट की कन्फ्यूजन को लेकर विश्व हिंदू परिषद के प्रवक्ता ने बताया कि दिवाली की तारीख वास्तव में 31 अक्टूबर है। उन्होंने बताया कि, इस साल अमावस्या, कृष्ण पक्ष की 14वीं तिथि के साथ पड़ रही है, इसके साथ ही दिवाली 31 अक्टूबर की रात्रि को मनाई जाएगी, क्योंकि अमावस्या उसी दिन दोपहर से शुरु हो रही है।

अयोध्या मंदिर ट्रस्ट क्या बोले

Advertisement

श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के सदस्य अनिल मिश्रा ने दिवाली त्योहार की तारीख की पुष्टि की है कि 31 अक्टूबर के दिन ही दिवाली पर्व मनाया जाएगा।

प्रवक्ता शरद शर्मा ने कहा की  दिवाली से एक दिन पहले मनाए जाने वाला त्योहार दीपोत्सव 30 अक्टूबर के दिन मनाया जाएगा। दीपोत्सव के साथ हनुमान जयंती भी इसी दिन मनाई जाएगी, जो अयोध्या में मनाया जाने वाला एक महत्वपूर्ण पर्व है।

Advertisement

 

 

Advertisement

 

Advertisement
Advertisement

Related posts

माँ नंदा देवी मण्डल कैंट विधानसभा ने आयोजित किया कार्यक्रम

pahaadconnection

अपर पुलिस महानिदेशक संचार ने किया मॉर्डन पुलिस कंट्रोल रुम का निरीक्षण

pahaadconnection

उत्तराखंड: राज्य कैबिनेट की बैठक आज, कई प्रस्तावों को मिल सकती है मंजूरी

pahaadconnection

Leave a Comment