Pahaad Connection
Breaking News
Breaking Newsउत्तराखंड

एम्स ऋषिकेश पहुंचे स्वास्थ्य मंत्री

Advertisement

देहरादून, 4 नवम्बर।  स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने आज एम्स ऋषिकेश पहुंचकर अल्मोड़ा सड़क हादसे में घायल हुए लोगों का हालचाल जाना। मंत्री डॉ. रावत ने दुर्घटना में घायल हुये लोगों की स्थिति की जानकारी ली और उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। उन्होंने बताया कि बस दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल व्यक्तियों को तत्काल एयर लिफ्ट कर एम्स ऋषिकेश लाया गया है, जहां उनका उपचार जारी है। डॉ. रावत ने आश्वासन दिया कि सभी घायलों को हरसंभव सहायता और उच्च-स्तरीय चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। उन्होंने एम्स प्रशासन को  निर्देश दिए कि घायलों के उपचार में किसी भी प्रकार की कोताही न बरती जाए और उन्हें बेहतर उपचार मुहैया कराया जाए।

 

Advertisement

 

 

Advertisement
Advertisement

Related posts

झारखंड: अमित शाह झारखंड की बाबा नगरी देवघर पहुंचे, मिशन 2024 का करेंगे शंखनाद

pahaadconnection

कृषि मंत्री ने की केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्री से मुलाकात

pahaadconnection

कांग्रेस संगठन की बैठक आयोजित, मनरेगा व संगठन मजबूती पर हुई चर्चा

pahaadconnection

Leave a Comment