Haridwar Kumbh 2027 Devbhoomi Uttarakhand
Pahaad Connection
Breaking News
Breaking Newsउत्तराखंड

पराविधिक कार्यकर्ताओं को दी बालकों के कानूनी अधिकार के बारे में जानकारी

Advertisement

देहरादून, 14 नवंबर। उत्तराखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, नैनीताल एवं जिला न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, देहरादून के निर्देशों के अनुपालन में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, देहरादून के नवनियुक्त पराविधिक कार्यकर्ताओं के तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम के तहत आज ट्रेनिंग के तृतीय दिवस में उपस्थित सभी पराविधिक कार्यकर्ताओ को विभिन्न विषयों जैसे मिडिएशन, लोक अदालत , नालसा (मानसिक रूप से बीमार और मानसिक रूप से विकलांग व्यक्तियों के लिए कानूनी सेवाएं) योजना, 2015 आदि विषयों पर  पैनल अधिवक्ता और डिप्टी लीगल एड डिफेन्स काउंसिल द्वारा  जानकारी दी गई। आज की ट्रेनिंग में जिला प्रोबेशन अधिकारी, देहरादून श्रीमती मीना बिष्ट भी उपस्थित हुई और पराविधिक कार्यकर्ताओं को बालकों के कानूनी अधिकार के बारे में जानकारी दी। अंत में सचिव द्वारा पराविधिक कार्यकर्ताओं के साथ मासिक बैठक की गई और ट्रेनिंग का फीडबैक लिया गया। सभी को शुभकामनाएं देते हुए अपने कार्य का निर्वहन ईमानदारी से जनहित के लिए करने के निर्देश दिए गए।

 

Advertisement
Advertisement

Related posts

नई पहल : गुब्बारों में फलदार पौध व बीज़ बांधकर जंगल में उड़ाए

pahaadconnection

जिलाधिकारी रीना जोशी ने कलेक्ट्रेट में आयोजित कार्यक्रम में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय लाल बहादुर शास्त्री के चित्रों का अनावरण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी.

pahaadconnection

राजकीय नशामुक्ति केन्द्र को एम्बुलेंस, डीएम ने दिखाई हरी झण्डी

pahaadconnection

Leave a Comment