Pahaad Connection
Breaking News
Breaking Newsउत्तराखंड

भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया नई टिहरी चौराहे में आतिशबाजी कर मिष्ठान वितरण

Advertisement

नई टिहरी, 23 नवम्बर। केदारनाथ विधानसभा के उपचुनाव में भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती आशा नौटियाल की ऐतिहासिक जीत और महाराष्ट्र में भाजपा की सरकार बनने पर कार्यकर्ताओं के साथ नई टिहरी चौराहे में आतिशबाजी कर मिष्ठान वितरण किया। इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा की इस जीत ने साबित कर दिया है कि देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में सरकार जनता की अपेक्षाओं पर खरी उतर रही है। इस अवसर पर टिहरी विधायक किशोर उपाध्याय, पूर्व जिलाध्यक्ष विनोद रतूड़ी, जिला महामंत्री उदय रावत, जाखणीधार की प्रमुख श्रीमती सुनीता देवी, पूर्व प्रमुख मस्ता सिंह नेगी, मंडल अध्यक्ष गोपीराम चमोली, संदीप रावत, सुशील कुमार बहुगुणा, पूर्व अध्यक्ष विजय कठैत, जिला मीडिया प्रभारी डॉ प्रमोद उनियाल, युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष गौरव गुसाईं आदि कार्यकर्त्ता उपस्थित थे।

Advertisement
Advertisement

Related posts

मुख्यमंत्री ने मसूरी गोलीकांड शहीदों को अर्पित की श्रद्धांजलि

pahaadconnection

जिलाधिकारी ने किया जल भराव वाले क्षेत्र का निरीक्षण

pahaadconnection

अल्जाइमर रोग के संभावित इलाज का रास्ता प्राकृतिक पॉलिफेनॉल में पाया गया

pahaadconnection

Leave a Comment