Haridwar Kumbh 2027 Devbhoomi Uttarakhand
Pahaad Connection
Breaking News
Breaking Newsउत्तराखंड

विकल्प रहित संकल्प को पूर्ण करने के लिए निरंतर कार्य करते रहेंगे : सीएम

Advertisement

देहरादून, 23 नवम्बर। मुख्यमंत्री उत्तराखंड पुष्कर सिंह धामी का कहना हैं की बाबा केदार को प्रणाम करते हुए मैं, आप सभी के माध्यम से केदारनाथ विधानसभा की देवतुल्य और राष्ट्रवादी जनता को भारतीय जनता पार्टी से हमारी लोकप्रिय उम्मीदवार श्रीमती आशा नौटियाल जी को विजयी बनाने के लिए धन्यवाद देता हूं। केदारनाथ विधानसभा में हमें मिली ये जीत जनता की जीत है, हमारी ये जीत संगठन की जीत है, हमारी ये जीत कार्यकर्ताओं की जीत है, हमारी ये जीत मोदी जी की जीत है, हमारी ये जीत विकास की जीत है, हमारी ये जीत राष्ट्रवाद की जीत है और हमारी ये जीत सनातन की जीत है। इतना ही नहीं हमारी ये जीत क्षेत्रवाद की हार है, हमारी ये जीत जातिवाद की हार है और हमारी ये जीत मुझ पर और मेरी सरकार पर विपक्ष द्वारा लगाए गए झूठे और बेबुनियाद इल्जामों की भी हार है। हम केदारनाथ विधानसभा सहित समस्त उत्तराखंड में विकास की अलख जगाने का अपना कार्य इसी प्रकार जारी रखेंगे और उत्तराखंड को देश का श्रेष्ठ राज्य बनाने के अपने विकल्प रहित संकल्प को पूर्ण करने के लिए निरंतर कार्य करते रहेंगे।

Advertisement
Advertisement

Related posts

13 जनवरी से शुरू होगा उत्तरायणी मेला, वृत्त चित्रों पर की जा रही रंगाई पुताई

pahaadconnection

सीएम पुष्कर सिंह धामी को आशीर्वाद देने के लिए आ रहे पीएम : गौतम

pahaadconnection

जनपद में गर्भवती महिलाओं के स्वास्थ्य की मॉनिटिरिंग

pahaadconnection

Leave a Comment