Haridwar Kumbh 2027 Devbhoomi Uttarakhand
Pahaad Connection
Breaking News
Breaking Newsउत्तराखंड

श्री ओंकारेश्वर मंदिर उखीमठ पहुंची श्री मद्महेश्वर की देवडोली

Advertisement

देहरादून। पंच केदारों में से द्वितीय केदार श्री मद्महेश्वर जी की देवडोली शनिवार को अपने शीतकालीन गद्दस्थल श्री ओंकारेश्वर मंदिर उखीमठ पहुंच गयी है। जहां श्रद्धालुओं ने देवडोली पर पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। अब आगामी यात्रा काल तक भगवान मद्महेश्वर की पूजा अर्चना व दर्शन ओंकारेश्वर मंदिर में की जाएंगी। बीती 20 नवंबर को मध्यमहेश्वर मंदिर के कपाट बंद होने के बाद भगवान मद्महेश्वर जी की डोली देव निशानों के साथ रात्रि विश्राम के लिए प्रथम पड़ाव गौंडार पहुची। 21 नवंबर को राजकेश्वरी मंदिर, 22 नवंबर को गिरिया प्रवास के पश्चात आज शनिवार को 23 नवंबर शनिवार को श्री मद्महेश्वर जी की देव डोली शीतका प्रधान पुजारी शिवशंकर लिंग सहित पुजारीगण, वेदपाठियों एवं स्थानीय जन प्रतिनिधियों ने मंगलचौंरी पहुंच कर भगवान मद्महेश्वर जी की डोली का स्वागत किया तथा पूजा अर्चना कर डोली पर स्वर्ण मुकुट चढाया। मीडिया प्रभारी डा हरीश गौड़ बताया कि श्री मद्महेश्वर यात्रा 2024 के समापन के बाद आज शीतकालीन गद्दीस्थल श्री ओंकारेश्वर मंदिर उखीमठ में भगवान मद्महेश्वर जी की शीतकालीन पूजाएं शुरू हो गयी है। इस मौके पर श्री ओंकारेश्वर मंदिर उखीमठ को दानीदाताओं के सहयोग से 8 क्विंटल फूलों से सजाया गया।‌ बताया कि इस यात्रा वर्ष 19 हजार 577 श्रद्धालुओं ने भगवान मद्महेश्वर जी के दर्शन किये।

Advertisement
Advertisement

Related posts

पार्षद ने पुलिस कर्मियों को भेंट की रेनकोट

pahaadconnection

भाजपा पर नारीशक्ति ने एक बार फिर जताया भरोसा : आशा नौटियाल

pahaadconnection

ट्रेन दुर्घटना में मरने वालों की संख्या बढ़कर 15 हुई, 60 घायल

pahaadconnection

Leave a Comment