Haridwar Kumbh 2027 Devbhoomi Uttarakhand
Pahaad Connection
Breaking News
Breaking Newsउत्तराखंड

दर्दनाक हादसा: कोहरे के चलते एक कार ट्रैक्टर ट्रॉली में जा घुसी, दो युवकों की मौत

Advertisement

रुड़की। रुड़की में सोमवार को दर्दनाक हादसा हो गया। कोहरे के चलते एक कार ट्रैक्टर ट्रॉली में जा घुसी। भीषण हादसे में बिहार के दो युवकों की मौत हो गई है। जबकि कार चालक गंभीर रूप से घायल हो गया है। घायल चालक को मेरठ रेफर किया गया है। वहीं, पुलिस ने दोनों युवकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेज दिया है। साथ ही घटना की सूचना मृतकों के परिजनों को दी है। जबकि पुलिस ने कार और ट्रैक्टर-ट्रॉली को कब्जे में लिया है।
सिविल लाइंस कोतवाली पुलिस के अनुसार, सोमवार की सुबह एक कार दिल्ली से हरिद्वार की ओर जा रही थी। जैसे ही कार मंगलौर-हरिद्वार बाईपास पर नगला इमरती गांव के सामने पहुंची तो आगे चल रही ईंटों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली में जा घुसी। हादसा इतना भीषण था कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।
हादसे में कार में सवार दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद ट्रैक्टर-ट्रॉली चालक मौके पर ही वाहन को छोड़कर फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने चालक को सिविल अस्पताल रुड़की भेजा। जहां से उसे मेरठ के लिए रेफर कर दिया।
वहीं, पुलिस ने दोनों युवकों के सामान और मोबाइलों से उनके परिजनों और दोस्तों से संपर्क कर घटना की जानकारी और पूरी जानकारी जुटाई। कोतवाली प्रभारी नरेंद्र बिष्ट ने बताया कि हादसे में मृतकों की पहचान विकास कुमार (24) पुत्र चंद्ररु पासवान निवासी गांव करेला, जिला मुजफ्फरपुर (बिहार) और प्रिंस कुमार (22) पुत्र मुकेश कुमार निवासी गांव बस्तियारपुर, जिला मुजफ्फरपुर (बिहार) के रूप में हुई है। जबकि कार चालक सागर निवासी नजफगढ़, दिल्ली गंभीर रूप से घायल हुआ है। दोनों युवकों के शव पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिए हैं।
पुलिस ने मामले की जानकारी ली तो पता चला कि कार में चालक सहित पांच लोग सवार थे। चार युवक दिल्ली से कार में सवार हुए थे। दो युवक मेरठ में ही उतर गए थे। जबकि दो युवकों को चालक हरिद्वार लेकर जा रहा था।

Advertisement
Advertisement

Related posts

आज फिर एक लाचार परिवार की लग गई नैया पार 3 बच्चों का छात्रवास में दाखिला

pahaadconnection

छह माह में बनकर तैयार हो जाएगा विद्या समीक्षा केंद्र : धन सिंह रावत

pahaadconnection

राज्यपाल से की सीडीएस जनरल अनिल चौहान ने मुलाकात

pahaadconnection

Leave a Comment