Pahaad Connection
Breaking News
Breaking Newsउत्तराखंड

रोजाना ताली बजाने से मिलते हैं कई ज्योतिषीय लाभ

Advertisement

देहरादून। क्या आप जानते हैं कि ताली बजाने से न सिर्फ आका शरीर हेल्दी रहता है, बल्कि इसके कई ज्योतिषीय लाभ भी हैं। ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक ताली बजाने से ग्रहों की शुभता मिलती है और ग्रह दोष दूर होते हैं। वहीं ताली बजाने के अन्य कई लाभ होते हैं, जिनको जानना आपके लिए बेहद जरूरी और रोचक होगा। ऐसे में आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको बताने जा रहे हैं कि रोजाना ताली बजाने से व्यक्ति को क्या-क्या लाभ मिलते हैं।
ताली बजाने के ज्योतिष लाभ

दोनों हाथों की हथेली से ताली बजाई जाती है। जब आप दोनों हाथों की हथेलियों को आपस में पीटते हैं, तो उससे निकलने वाली आजाव को ताली कहा जाता है। ज्योतिष के मुताबिक हथेली के आगे वाले हिस्से में मां लक्ष्मी का वास होती है, हथेली के बीचों-बीच में मां सरस्वती अपनी विद्याओं संग विराजमान रहती हैं।
हथेली के मूल भाग में भगवान श्रीहरि विष्णु और ब्रह्म देव साथ में विराजमान रहते हैं। चारों उंगलियों के सबसे ऊपर वाले पोरु में सभी तीर्थों का समागम माना गया है। यानी की तर्जनी में उंगली में पितृतीर्थ, कनिष्ठा में प्रजापतितीर्थ और अंगूठे में ब्रह्मतीर्थ होता है। ऐसे में ताली बजाने से इन सभी का प्रभाव दिखता है।
ज्योतिष शास्त्र के हिसाब से रोजाना ताली बजाने से व्यक्ति पर मां लक्ष्मी और मां सरस्वती की कृपा होती है। ताली बजाने से बुद्धि प्रबल होती है और धन प्राप्ति के मार्ग खुलते हैं। वहीं रोजाना ताली बजाने से भगवान श्रीहरि विष्णु और ब्रह्म देव का सानिध्य मिलता है। जगत के पालनहार भगवान श्रीहरि विष्णु की कृपा से जातक के सभी संकट दूर हो जाते हैं।
रोजाना ताली बजाने से ब्रह्म देव के आशीर्वाद से जातक को ब्रह्म ज्ञान की प्राप्ति होती है। जिससे जातक आध्यात्म की ओर बढ़ता है। वहीं रोजाना ताली बजाने से पितृ शांत होते हैं और पितृ दोष से राहत मिलती है साथ ही पारिवारिक क्लेश दूर होता है। इसके अलावा व्यक्ति को शारीरिक और मानसिक बल मिलता है और व्यक्ति सफलता की ओर बढ़ती है। वहीं व्यक्ति के जीवन में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।

Advertisement
Advertisement

Related posts

कंपनियों के एमडी को किया तलब उपस्थित न होने पर होगी टर्मिनेट की कार्रवाई

pahaadconnection

कठुआ के हीरानगर से आगे बढ़ी ‘भारत जोड़ो यात्रा’

pahaadconnection

सेवा पखवाड़ा 2025 के लिए मंडल कार्यशाला का आयोजन 

pahaadconnection

Leave a Comment