Haridwar Kumbh 2027 Devbhoomi Uttarakhand
Pahaad Connection
Breaking Newsउत्तराखंड

शीतकालीन यात्रा एवं चारधाम यात्रा-2025 के संबंध में सीएम धामी ने की समीक्षा बैठक

Advertisement

देहरादून। सचिवालय में शीतकालीन यात्रा एवं चारधाम यात्रा-2025 के संबंध में आयोजित बैठक के दौरान मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को यात्रा मार्गों पर सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने, खराब मौसम के दौरान आपातकालीन प्रबंधन प्रणाली को प्रभावी बनाने और सड़कों की मरम्मत का कार्य सुनिश्चित करने के लिए निर्देशित किया।
इस दौरान उन्होने बताया कि शीतकालीन सत्र में पर्यटन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से हमारी सरकार ने जीएमवीएन के होटलों में 25: छूट देने का निर्णय भी लिया है। बैठक के दौरान चारधाम यात्रा-2025 की तैयारियों को लेकर अधिकारियों को यात्रा मार्ग पर गाड़ियों के लिए पार्किंग लॉट्स बनाने, चारधाम में श्रद्धालुओं की दैनिक धारण क्षमता को बढ़ाने के लिए आवश्यक इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार करने और यात्रा प्राधिकरण में सम्मानित हक-हकूकधारियों की सहभागिता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गये। साथ ही राज्य के शीतकालीन पर्यटन स्थलों एवं अन्य हिडन डेस्टिनेशंस को बढ़ावा देने हेतु अधिकारियों को निर्देशित किया। उन्होने कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं, स्वच्छता और सुरक्षित आवास की व्यवस्था को सर्वाेच्च प्राथमिकता दी जाये।

Advertisement
Advertisement

Related posts

प्रधानमंत्री ने किया प्रदर्शनी का अवलोकन

pahaadconnection

‘बिना आरटीओ पंजीकरण’ के नाम पर बेची जा रही इलेक्ट्रिक स्कूटियों की जाँच,दो स्कूटियाँ तकनीकी परीक्षण हेतु जब्त

pahaadconnection

डालनवाला वेलफेयर सोसाइटी ने किया स्वच्छता मित्रों को सम्मानित

pahaadconnection

Leave a Comment