Haridwar Kumbh 2027 Devbhoomi Uttarakhand
Pahaad Connection
Breaking Newsउत्तराखंड

बरात की कार अनियंत्रित होकर पलटी, दो युवकों की मौत

Advertisement

रुड़की। रुड़की में मंगलवार को दर्दनाक हादसा हो गया। मंगलौर कोतवाली क्षेत्र के टांडा भनेड़ा गांव से पाड़ली गुर्जर जा रही बरात एक कार अनियंत्रित होकर हाईवे पर पलट गई। कार पलटने से दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि दो गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को हायर सेंटर रेफर किया गया है। वहीं, शादी की खुशियां पलभर में ही मातम में बदल गई। मंगलवार को करीब साढ़े बारह बजे भनेड़ा से गुलशेर और अरशद और दो अन्य युवक बरात में कार से पाड़ली गुर्जर आ रहे थे। जैसे ही कार मंगलौर और सालियर के बीच हाईवे पर पहुंची तो अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई। बताया जा रहा है कि कार हाईवे पर कई पलटे खाकर डिवाइडर के पास जाकर रुकी। हादसा होता देख राहगीर मौके पर पहुंचे और घटना की सूचना मंगलौर कोतवाली पुलिस को दी।सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और चारों को सिविल अस्पताल रुड़की पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने गुलशेर और अरशद को मृत घोषित कर दिया। जबकि दो अन्य युवकों की गंभीर हालत देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया। वहीं, हादसे की सूचना मिलते ही शादी की खुशियां मातम में बदल गई। उधर, युवकों के परिवार में कोहराम मच गया। शादी समारोह में आए लोग बड़ी संख्या में सिविल अस्पताल पहुंचे और हादसे की जानकारी ली। कोतवाली प्रभारी शांति कुमार ने बताया कि दोनों युवकों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हाईवे पर कर अनियंत्रित होने से हादसा हुआ है।

Advertisement
Advertisement

Related posts

मुख्यमंत्री आवास परिसर में वृक्षारोपण

pahaadconnection

सैनिक स्कूल घोड़ाखाल के छात्रों ने की सीएम से मुलाकात

pahaadconnection

कृषि मंत्री गणेश जोशी का विदेश दौरे से लौटने पर दून में हुआ भव्य स्वागत

pahaadconnection

Leave a Comment