Pahaad Connection
Breaking News
Breaking Newsउत्तराखंड

धारचूला-तवाघाट एनएच पर दरकी पहाड़ी, हाईवे हुआ बंद

Advertisement

पिथौरागढ़। पिथौरागढ़ जिले के धारचूला-तवाघाट नेशनल हाइवे पर भारी भूस्खलन हुआ है। धारचूला-तवाघाट एनएच पर पहाड़ी दरकने से हाईवे बंद हो गया है।पिथौरागढ़ जिले के शनिवार सुबह करीब 9 बजे धारचूला-तवाघाट नेशनल हाईवे के चेतुलधार के पास पर भारी भूस्खलन हुआ है। धारचूला-तवाघाट एनएच के चेतुलधार के पास पहाड़ी दरकने से हाईवे बंद हो गया है। इस कारण दोनों ओर दर्जनों वाहन फंस गए है। गनीमत रही कि जिस समय पहाड़ी दरकी इस दौरान कोई भी वाहन यह से नहीं गुजर रहा था, नहीं तो बड़ा हादसा हो सकता था ।एसडीएम मंजीत सिंह और पुलिस की टीम मौके में निरीक्षण के लिए पहुंची है।जिलाधिकारी विनोद गोस्वामी ने बताया कि धारचूला एसडीएम और बीडीओ के अधिकारियों को मौके पर भेजा गया है। बीआरओ सड़क खोलने के काम में जुटा हुआ है। शीघ्र ही सड़क को यातायात के लिए खोल दिया जाएगा।सीएम धामी ने ट्वीट कर कहा कि पिथौरागढ़ जिले के तवाघाट-धारचूला नेशनल हाइवे पर हुई लैंडस्लाइड से यातायात प्रभावित होने की सूचना मिली है। राहत की खबर है कि किसी भी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है। मलबे को हटाने के लिए त्वरित कदम उठाए जाने के साथ जिला प्रशासन व संबंधित अधिकारियों को जल्द से जल्द मार्ग को खोलने के निर्देश दिए हैं।

Advertisement
Advertisement

Related posts

अडानी पोर्ट्स एंड एसईजेड ने 1,500 करोड़ रुपये का ऋण चुकाया है और 1,000 करोड़ रुपये का और भुगतान करने का वादा किया

pahaadconnection

कैबिनेट मंत्री ने किये 1400 साल पहले बनाए गए “शोर मंदिर” के दर्शन

pahaadconnection

जनता के हितों की अनदेखी कर रहीं भाजपा : कांग्रेस

pahaadconnection

Leave a Comment