Haridwar Kumbh 2027 Devbhoomi Uttarakhand
Pahaad Connection
Breaking News
Breaking Newsउत्तराखंड

अधिकारियों व कर्मचारियों की जिला मुख्यालय पर उपस्थित अनिवार्य कर दी गई

Advertisement

गौचर / चमोली। निकाय चुनावों के मद्देनजर समस्त अधिकारियों, कर्मचारियों की मुख्यालय पर उपस्थिति अनिवार्य कर दी गई है। जिला निर्वाचन अधिकारी संदीप तिवारी ने इस संबंध में निर्देश जारी करते हुए कहा है कि निर्वाचन को निष्पक्ष एवं स्वतंत्र रूप से सम्पादित करने हेतु आदर्श आचार संहिता लागू कर दी गयी है। जो कि निर्वाचन की समाप्ति तक रहेगी। निर्वाचन अवधि में कोई भी अधिकारी कर्मचारी बिना पूर्व अनुमति के मुख्यालय नहीं छोडेंगे। और यदि कोई अधिकारी अवकाश पर हो तो अबिलम्ब अपनी उपस्थिति अपने मुख्यालय में देना सुनिश्चित करेंगे। साथ ही निर्वाचन अवधि में बिना उनके पूर्वानुमति के किसी भी अधिकारी का अवकाश स्वीकृत नहीं किया जाएगा।

Advertisement
Advertisement

Related posts

शिविर में हुई 200 मरीजों की जांच

pahaadconnection

बरसाती नाले में जल भराव, बड़ी संख्या में घरों को नुक़सान

pahaadconnection

भाजपा का 13 से 15 अगस्त तक चलेगा हर घर तिरंगा अभियान

pahaadconnection

Leave a Comment