Haridwar Kumbh 2027 Devbhoomi Uttarakhand
Pahaad Connection
Breaking News
Breaking Newsउत्तराखंड

दो दिवसीय कार्यशाला व सम्मान समारोह स्थगित

Advertisement

गौचर / चमोली। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान गौचर ( चमोली) में 28 व 29 दिसंबर को आयोजित होने वाली अर्थशास्त्र विषय की दो दिवसीय राज्य स्तरीय संगोष्ठी अपरिहार्य कारणों से अग्रिम आदेशों तक स्थगित हो गई है l इस कार्यक्रम में राज्यभर से अर्थशास्त्र के शिक्षकों को सम्मिलित होना था l साथ ही 29 दिसंबर को जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान गौचर (चमोली) के सभागार में आयोजित होने वाला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान समारोह भी अग्रिम तिथियों तक स्थगित किया गया है। इस कार्यक्रम में जनपद के 26 उत्कृष्ट शिक्षकों को सम्मानित किया जाना था, अब यह कार्यक्रम माह दिसंबर तक तीसरी तिमाही में उत्कृष्ट कार्य करने वाले शिक्षकों को सम्मिलित करते हुए अग्रिम तिथियों में आयोजित किया जाएगा । अर्थशास्त्र विषय की संगोष्ठी की तिथि भी पृथक से जारी की जाएगी lइस आशय का पत्र जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान गौचर चमोली के प्राचार्य आकाश सारस्वत द्वारा जारी किया गया है।

Advertisement
Advertisement

Related posts

पर्यावरण को समर्पित रैली को झण्डी दिखाकर रवाना किया

pahaadconnection

सरकार ने पिंडारी ग्लेशियर को ट्रैक ऑफ द ईयर घोषित किया, पिंडारी ग्लेशियर की सुविधाओं को लेकर तैयारी हुई तेज।

pahaadconnection

पुलिस अधीक्षक नगर ने दिलाया पूर्ण सुरक्षा का भरोसा

pahaadconnection

Leave a Comment