Haridwar Kumbh 2027 Devbhoomi Uttarakhand
Pahaad Connection
Breaking Newsउत्तराखंड

ज्वाला दत्त शर्मा ने किया नगर निगम वार्ड संख्या 66 रायपुर से चुनावी आगाज

Advertisement

देहरादून।स्थानीय निकाय चुनाव 2025 के अंतर्गत नगर निगम देहरादून के वार्ड संख्या 66 रायपुर से रामसेना के समर्थित प्रत्याशी श्री ज्वाला दत्त शर्मा ने रामसेना की विचारधारा के अनुरूप क्षेत्र में शानदार चुनावी कार्यक्रम का शुभारंभ चुनाव चिन्ह बिजली का खम्भा के अंतर्गत कर दिया हैं । जनसंपर्क कार्यक्रम के अंतर्गत क्षेत्र के जन मानस द्वारा विशेष उत्साह देखने को मिल रहा हैं । श्री ज्वाला दत्त शर्मा जी द्वारा अपने चुनावी घोषणा पत्र जारी करते हुए 14 सूत्रीय कार्यक्रमों की उद्घोषणा करी हैं जिसमे सुशासन से लेकर सड़क, नाली, स्ट्रीट लाइट, साफ सफाई, न्याय, चिकित्सा आदि विभिन्न मुद्दों पर अपनी कार्य योजनाओं को क्षेत्र के जन मानस के समक्ष रखा हैं । रायपुर क्षेत्र की जनता द्वारा श्री ज्वाला दत्त शर्मा जी को अभूतपूर्व समर्थन दिया जा रहा हैं ।
चुनाव प्रचार कार्यक्रम में प्रत्याशी श्री ज्वाल दत्त शर्मा जी के साथ रामसेना के अखिल शर्मा स्वामी, पंडित राकेश सकलानी, भानू प्रताप सनातनी, अमन क्षेत्री, ऋषी खंडूरी, राजेन्द्र तड़ियाल, श्रवण कुमार, तारा मेघवाल, अनूप ढिगड़ा, आकाश, सौरभ बहुगुणा, टीनू शर्मा एवं अनेको समर्थक चुनाव प्रचार के दौरान साथ रहे ।

Advertisement
Advertisement

Related posts

सतत विकास आज के समय की जरूरत : राज्यपाल

pahaadconnection

रक्षा मंत्री ने आतंकवाद के संपूर्ण तंत्र को नष्ट करने के लिए एकजुट कार्रवाई का आह्वान किया

pahaadconnection

अन्नकूट के पावन पर्व पर शीतकाल के लिए बंद कर दिए गए गंगोत्री धाम के कपाट

pahaadconnection

Leave a Comment