Pahaad Connection
Breaking News
Breaking Newsउत्तराखंड

आग से प्रभावित परिवारों को हरसंभव सहायता प्रदान करने के निर्देश

Advertisement

देहरादून 27 जनवरी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तरकाशी जिले के मोरी ब्लॉक के सावणी गांव में लगी आग से प्रभावित परिवारों को हरसंभव सहायता प्रदान करने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने जिला प्रशासन को तुरंत राहत और पुनर्वास कार्य शुरू करने का आदेश दिया है। उन्होंने जिलाधिकारी को निर्देश दिया है कि प्रभावित परिवारों को आवश्यक सामग्री, भोजन, कपड़े और अस्थायी आश्रय की व्यवस्था प्राथमिकता के आधार पर की जाए। प्राप्त सूचना के अनुसार सावणी गांव में लगी आग को नियंत्रित कर लिया गया है। एसडीआरएफ, पुलिस, फायर सर्विस, फायर सर्विस नौगांव, राजस्व, वन विभाग, की टीम सहित उपजिलाधिकारी पुरोला गोपाल सिंह चौहान और तहसीलदार मोरी भी घटनास्थल पर मौजूद हैं।

Advertisement
Advertisement

Related posts

भगवान शिव का एक मन्दिर जो है पंचकेदार में से एक रुद्रनाथ मन्दिर

pahaadconnection

अनुष्का शर्मा ने किसे और क्यों लगाई फटकार? विराट कोहली भी कूदे… जानिए क्या है पूरा मामला

pahaadconnection

एसएसपी देहरादून के नेतृत्व में दून पुलिस की मेहनत बटोर रही सुर्खियां

pahaadconnection

Leave a Comment