Pahaad Connection
Breaking News
Breaking Newsउत्तराखंड

राजकुमार तिवारी ने दी भू कानून को मंजूरी दिए जाने पर बधाई

Advertisement

देहरादून, 19 फरवरी। भारतीय जनता पार्टी जीएमएस मंडल कैंट विधानसभा के उपाध्यक्ष राजकुमार तिवारी ने उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को कैबिनेट में भू कानून की मंजूरी दिए जाने पर बधाई देते हुए कहा अब बाहरी व्यक्तियों के लिऐ भूमि खरीद पर प्रतिबंध लगा दिया गया हैं। उत्तराखंड कैबिनेट बैठक में आज सशक्त भू कानून संशोधन विधेयक को मंजूरी मिल गई है। राजकुमार तिवारी ने कहा की चुनाव के दौरान उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जो वादा प्रदेश की जनता से किया था उसे आज पूरा कर दिया हैं। मुख्यमंत्री और कैंट विधानसभा की विधायक श्रीमती सविता कपूर को बधाई देते हुए राजकुमार तिवारी ने कहा की राज्य, संस्कृति और मूल स्वरूप की रक्षक हमारी सरकार की जनता की भावनाओं का पूरी तरह सम्मान करते हुए आज कैबिनेट ने सख्त भू-कानून को मंजूरी दे दी है। यह ऐतिहासिक कदम राज्य के संसाधनों, सांस्कृतिक धरोहर और नागरिकों के अधिकारों की रक्षा करेगा, साथ ही प्रदेश की मूल पहचान को बनाए रखने में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। भारतीय जनता पार्टी ने हमेशा जनता के हितों के प्रति पूरी तरह से प्रतिबद्ध है और हम कभी भी उनके विश्वास को टूटने नहीं देंगे। इस निर्णय से यह स्पष्ट हो जाता है कि हम अपने राज्य और संस्कृति की रक्षा के लिए हरसंभव प्रयास करेंगे। निश्चित तौर पर यह कानून प्रदेश के मूल स्वरूप को बनाए रखने में भी सहायक सिद्ध होगा।

Advertisement
Advertisement

Related posts

महिलाओं का सशक्तीकरण ही विकास का आधार

pahaadconnection

पीएम नरेंद्र मोदी 25 अप्रैल को तिरुवनंतपुरम और कासरगोड के बीच केरल की पहली वंदे भारत को हरी झंडी दिखाएंगे

pahaadconnection

एक ही परिवार के 07 सदस्यों ने की आत्महत्या

pahaadconnection

Leave a Comment