Haridwar Kumbh 2027 Devbhoomi Uttarakhand
Pahaad Connection
Breaking News
Breaking Newsउत्तराखंड

बर्दाश्त नहीं होगी फूट डालो राज करो की राजनीति

Advertisement

देहरादून। उत्तराखंड राज्य की स्थापना राजनीति नहीं, पहाड़ के विकास के लिए की गई थी, राजनीतिक महत्वाकांक्षा तो उत्तर प्रदेश में रहते हुए भी पूरी हो रही थी, लेकिन आज देखने में आ रहा है कि कुछ नेता पहाड़-मैदान कर फूट डालो राज करो की राजनीति कर रहे हैं, लेकिन ये राजनीति उत्तराखंड में नहीं चलेगी। जो लोग ऐसी राजनीति कर रहे हैं उन पर निश्चित कार्यवाही होनी चाहिए। उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश महामंत्री राजेंद्र शाह का कहना हैं कि उत्तराखंड सरकार के कैबिनेट मंत्री प्रेम चंद अग्रवाल विधानसभा के अंदर पहाड़ वासियों को गाली दे रहे हैं, उनकी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष आंदोलन करने वालों को सड़क छाप नेता बता रहे हैं, तो ऋषिकेश में एक व्यक्ति उस बिरादरी के लिए अपशब्दों का उपयोग कर रहा है जिससे प्रेम चंद अग्रवाल है। ये सब उत्तराखंड में नहीं चलेगा, उत्तराखंड विकास के लिए मांगा गया था, और यहां सभी का सम्मान है।

Advertisement
Advertisement

Related posts

पूर्व सैनिकों एवं उनके आश्रितों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल

pahaadconnection

कैबिनेट मंत्री से की कंपनी की मैनेजिंग डायरेक्टर ने मुलाकात

pahaadconnection

अंकिता भण्डारी हत्याकाण्ड की सीबीआई से कराई जाय जांच : दोषियों को दी जाय फांसी की सजा

pahaadconnection

Leave a Comment