Haridwar Kumbh 2027 Devbhoomi Uttarakhand
Pahaad Connection
Breaking News
Breaking Newsउत्तराखंड

सिल्थाम चौकी के नए भवन की भूमि का सीओ ने किया निरीक्षण

Advertisement

पिथौरागढ़। पुलिस उपाधीक्षक पिथौरागढ़ गोविन्द बल्लभ जोशी द्वारा आज सिल्थाम चौकी के लिए चिन्हित नई भूमि का निरीक्षण किया गया। नया भवन अब सिल्थाम से लिन्ठ्यूड़ा मेडिकल कॉलेज के सामने स्थापित किया जाएगा। यह नया भवन आधुनिक तकनीकों को ध्यान में रखते हुए तैयार किया जाएगा, जिसमें पुलिस कर्मियों की सुविधाओं और सुरक्षा व्यवस्था पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। इस मौके पर सीओ श्री गोविन्द बल्लभ जोशी ने निर्माण सामग्री की गुणवत्ता उच्च रखने हेतु संबंधित ठेकेदार को निर्देश दिए और सम्पूर्ण कार्य का जायज़ा लिया। निरीक्षण के दौरान सहायक अभियंता उत्तराखण्ड पेयजल निगम मुख्यालय देहरादून, श्री जयांक पाण्डेय और एसएचओ श्री ललित मोहन भी मौजूद रहे। इस नए भवन के निर्माण से क्षेत्र में पुलिस व्यवस्था की गुणवत्ता में सुधार आएगा और इससे जनता की सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक मजबूत किया जाएगा।

Advertisement
Advertisement

Related posts

पंकज मैसोन बने बॉडी बिल्डिंग एसोसिएशन के गढ़वाल मण्डल प्रवक्ता

pahaadconnection

सहस्त्रधारा में बनेगा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट की तर्ज पर हेलीड्रोम

pahaadconnection

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने किया पोर्टलों का शुभारंभ

pahaadconnection

Leave a Comment