Haridwar Kumbh 2027 Devbhoomi Uttarakhand
Pahaad Connection
Breaking Newsउत्तराखंड

सैनिक प्रकोष्ठ उत्तराखंड कांग्रेस कमेटी ने दिया धरना

Advertisement

देहरादून। सैनिक प्रकोष्ठ उत्तराखंड कांग्रेस कमेटी के तत्वाधान में आज पुरुकुल गांव स्थित निर्माणाधीन सैन्य धाम में हो रही देरी एवं भ्रष्टाचार के आरोपो की सीबीआई जांच,मंत्री गणेश जोशी के इस्तीफे की मांग को लेकर धरना एवं प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शन में सैनिक प्रकोष्ठ के उपाध्यक्ष कर्नल राम रतन नेगी ने कहा कि सैन्य धाम निर्माण पर भ्रष्टाचार के आरोप वीर शहीदों का अपमान है। सूबेदार गोपाल सिंह गढ़िया ने कहा कि शहीदों के आंगन से लाई गई पवित्र मिट्टी की भाजपा सरकार को कद्र नहीं है। सैनिक प्रकोष्ठ कांग्रेस के बलबीर सिंह नेगी कारगिल में शहीद अपने सहयोगियों को याद करके भावुक हो गए उन्होंने कहा कि इस पवित्र स्थल निर्माण में इस प्रकार की देरी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सैनिक प्रकोष्ठ कांग्रेस के सचिव कैप्टन शोभन सिंह सजवाण ने कहा कि मंत्री गणेश जोशी को तत्काल इस्तीफा देना चाहिए। Aicc की राष्ट्रीय प्रवक्ता श्रीमती सुजाता पॉल नें सैन्य धाम निर्माण का डीपीआर बढ़ाए जाने पर जांच की मांग की। प्रदेश महामंत्री कांग्रेस श्रीमती गोदावरी थपली ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी के इस्तीफा की मांग की और सैन्य धाम निर्माण में हो रही देरी पर कड़ी निंदा की। प्रदेश प्रवक्ता डॉक्टर प्रतिमा सिंह ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की भ्रष्ट सरकार ने सैन्य धाम का राजनीतिकरण किया है और उसका फायदा उठाने के बाद उसको जीर्ण अवस्था में छोड़ दिया है जो की निंदनीय है। प्रदेश प्रवक्ता एवं अधिवक्ता पंकज सिंह क्षेत्री ने सैन्य धाम निर्माण की तृतीय पक्ष जांच की मांग की उनका आरोप है कि जिस प्रकार से बजट बढ़ाया गया है ये आशंका पैदा करता है कि इसमें मंत्री गणेश जोशी सहित कई लोगों को फायदा पहुंचाया गया है। कांग्रेस कार्यकर्ता मनीष गौनियाल ने मंत्री गणेश जोशी पर आरोप लगाते हुए कहा कि उन्हें भ्रष्टाचार की नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए इस्तीफा दे देना चाहिए। समस्त कांग्रेस जनों ने एक स्वर में यह मांग की कि यदि 10 दिन के भीतर प्रदेश के मंत्री गणेश जोशी को हटाया नहीं जाता एवं एक माह के अंदर सैन्य धाम का निर्माण कार्य संपूर्ण नहीं किया जाता तो जनता के बीच जाकर आंदोलन किया जाएगा।

Advertisement
Advertisement

Related posts

सोशल मीडिया हैंडल और पोस्ट की जांच कर रहीं पुलिस

pahaadconnection

दो दिवसीय कार्यशाला व सम्मान समारोह स्थगित

pahaadconnection

डीएम का जनदर्शन त्वरित एक्शन, प्रभावी निस्तारण से जनमन का अपार विश्वास

pahaadconnection

Leave a Comment